फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसले से पहले नहीं सो पाए सलमान खान, पूल के पास घंटों अकेले बैठकर गुजारी रात

Thu, 05 Apr 2018 04:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को कोर्ट ने 5 साल की सजा सुना दी है। यह मामला 20 साल पुराना है जिस पर न केवल बॉलीवुड बल्कि फैंस की भी नजरें टिकी थी। सलमान परिवार के साथ जोधपुर फैसले के एक दिन पहले ही पहुंच गए थे। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर फैसले के एक दिन पहले सलमान खान की रात कैसे कटी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
सलमान के लिए दुनिया भर में दुआओं का सिलसिला जारी है तो वहीं बॉलीवुड के 500 करोड़ दांव पर लगे हैं। जानकारी के मुताबिक सलमान खान ताज पैलेस में कमरा नंबर 11 में रुके। फैसले से पहले सलमान खान की रात काफी बेचैनी भरी रही। यहां तक कि वह रात भर नहीं सोए और परिवार के ही साथ रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
उनके साथ अर्पिता, अलवीरा और बच्चे भी थे। करीब रात 12 बजे सलमान जिम गए उसके बाद होटल के पूल में स्विमिंग की। इसके साथ काफी देर तक पूल के किनारे ही बैठे रहे। सूत्रों की मानें तो सलमान के चेहरे पर बेचैनी साफ दिखाई दे रही थी। कुछ देर बाद सलमान का परिवार सोने चला गया लेकिन वह अकेले ही बैठे रहे। सलमान 3 से 4 बजे के आसपास कमरे की तरफ गए।  

4 of 5
salman khan
सलमान को कोर्ट ने दोषी करार दे दिया है और कुछ देर बाद सजा का ऐलान किया जाएगा। सलमान के दोषी करार देते ही फैंस में निराशा है और वह सोशल मीडिया पर अपने दिल का हाल बयां कर रहे हैं। कोर्ट के बाहर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। कोर्ट के अंदर आरोपी और वकील को ही जाने की इजाजत थी। सलमान के बॉडी गार्ड शेरा और बाकी बाउंसर्स को कोर्ट परिसर के अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan
काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान सहित सभी चार एक्टर्स मंगलवार शाम जोधपुर पहुंचे थे। सलमान खान पर 'हम साथ-साथ है' फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण को मारने का आरोप है जबकि बाकी एक्टर्स पर उन्हें उकसाने का। सलमान के अलावा बाकी चार एक्टर्स को बरी कर दिया गया है। यह पूरा मामला 'हम साथ-साथ है' की शूटिंग के दौरान का है। काले हिरण के शिकार मामले में विश्नोई समाज के लोगों ने पुलिस में शिकायत की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें