फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली तस्वीरों में बिल्कुल परी जैसी दिखी सलमान की भांजी, बहनोई ने लिखा बहुत ही भावुक संदेश

Mon, 30 Dec 2019 02:54 PM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
aayush sharma - फोटो : social media
मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान की दत्तक पुत्री अर्पिता शर्मा की बेटी आयत की पहली तस्वीरें उनके दामाद आयुष शर्मा ने सार्वजनिक कर दी हैं। सलमान के जन्मदिन पर इस दुनिया में आईं सलीम खान की नातिन की इन तस्वीरों में अर्पिता का पूरा परिवार मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
arpita khan - फोटो : social media
सुपरस्टार सलमान खान की बेटी अर्पिता ने अपनी दूसरी संतान को सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए 28 दिसंबर 2019 को जन्म दिया। उनकी ख्वाहिश थी कि उनकी बेटी का जन्म उसी दिन हो जिस दिन उनके भाई का जन्मदिन है। इसी के चलते सलमान इस साल अपना जन्मदिन मनाने अपनी पारंपरिक जगह पनवेल फार्म हाउस नहीं गए। 
विज्ञापन

3 of 5
ayat sharma - फोटो : social media
वह दिन भर अस्पताल के करीब स्थित अपने भाई सोहेल खान के घर पर रहे और शाम को अपने आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट आकर अपने फैंस से मिले। 28 दिसंबर को जन्मी आयत की तस्वीरें अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में अर्पिता, आयत और आयुष के अलावा उनका बेटा आहिल भी मुस्कुराता दिख रहा है। 

4 of 5
Arpita Khan - फोटो : social media
इस फैमिली फोटो एलबम के साथ आयुष ने लिखा, 'इस खूबसूरत दुनिया में स्वागत है आयत!’ आयत के जन्म को जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला लम्हा बताते हुए आयुष ने सबके जीवन को प्यार और आनंद से भर देने की शुभेच्छा भी प्रकट की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम - फोटो : सोशल मीडिया
अर्पिता और आयुष ने साल 2014 में शादी की और साल 2016 में बेटे आहिल को जन्म दिया। आयुष का संबंध हिमाचल प्रदेश के बड़े सियासी परिवार से है और वह जल्द ही अपनी फिल्म 'क्वथा' की शूट शुरू करने वाले हैं।

दीपिका ने की पंगा के ट्रेलर की तारीफ, बोलीं- 'अच्छी फिल्मों को अच्छा कारोबार करना ही चाहिए'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें