फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस खास लड़की पर फिदा हुए सलमान, आखिर कौन है वारिना हुसैन?

Fri, 09 Feb 2018 01:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के टाइगर यानि सलमान खान ने आज दोपहर ट्वीट करके पुरी दुनिया को इस बात को सोचने पर मजबूर कर दिया था कि आखिर वह लड़की कौन है जो उन्हें मिल गई है। सलमान ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- मुझे लड़की मिल गई। ऐसा लिखते ही सभी लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए कि सलमान किस लड़की की बात कर रहे हैं। लोग सोचने लगे कि क्या उन्हें शादी के लिए लड़की मिल गई है या वह किसी एक्ट्रेस के लिए ऐसा बोल रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
हालांकि कुछ देर बाद ही सलमान ने इस बात का खुलासा कर दिया था। सलमान ने अपने दूसरे ट्वीट में एक खूबसूरत लड़की की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- चिंता करने की कोई बात नहीं है। आयुष शर्मा की फिल्म लवरात्रि के लिए लड़की मिल गई वारिना। तो डोन्ट वरी बी हैप्पी। लेकिन क्या आपको पता है कि कौन है ये वारिना। कहां से आई हैं। आइए आपको बताते हैं इनके बारे में सबकुछ।
विज्ञापन

3 of 4
आपको बता दें कि वारिना हुसैन का यह बॉलीवुड डेब्यू होगा लेकिन ऐसा नहीं है कि वह पहली बार कैमरे के सामने आएंगी। वारिना इससे पहले डेयरी मिल्क सिल्क के विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

4 of 4
उनके फेसबुक पेज से मिली जानकारी के अनुसार वारिना के पिता ईरानी हैं और मां अफगानी हैं। वह अपने माता पिता की इकलौती बेटी हैं। वारिना ने सबसे पहले अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था। अब वह सलमान खान की मदद से फिल्मों में एंट्री करने जा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें