बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्टर को रविवार को एक चिट्ठी के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। इस लेटर के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोमवार को सलमान के घर के बाहर कुछ सीबीआई अधिकारी भी नजर आए थे। फिल्म इंडस्ट्री में सलमान तीन दशक से ज्यादा समय से सक्रिय हैं। इस दौरान एक्टर ने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। इंडस्ट्री में एक कहावत मशहूर है कि जिस फिल्म में सलमान होते हैं ,वह 100 करोड़ का बिजनेस आसानी से कर लेती है। फिल्मों और विज्ञापनों से सलमान मोटी कमाई करते हैं। आज हम आपको इस रिपोर्ट में सलमान की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।