सलमान खान की मां और अपने दौर की मशहूर डांसर हेलेन ने 79वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान परिवार के सदस्यों के लिए एक पार्टी रखी, हालांकि इस पार्टी में सलमान खान नहीं दिखे। माना जा रहा है कि अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन में सलमान व्यस्त हैं।
पढ़ें: 19 की उम्र में 27 साल बड़े डायरेक्टर से की थी शादी, जानें क्या है सलमान और हेलन के रिश्ते की सच
विज्ञापन
2 of 5
सलमान की मां
- फोटो : helen birthday party
हेलेन का जन्म 21 नवंबर 1938 को हुआ था। बॉलीवुड में हेलेन ने अपनी एक अलग पहचान बनाई, एक दौर ऐसा भी आया जब हेलेन के बिना कोई फिल्म पूरी नहीं होती थी। उन्होंने करीब 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
3 of 5
यूलिया वंतूर
- फोटो : iluia vantur
मुंबई के बांद्रा में स्थित एक रेस्टोरेंट में खान परिवार पहुंचा, लेकिन परिवार के सदस्यों के लिए रखी गई इस पार्टी में सबका ध्यान खीचा यूलिया वंतूर ने। ब्लैक कलर की ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। इन दिनों सलमान और यूलिया के अफेयर की खबरें जोरों पर हैं और वो अधिकतर सलमान के परिवार के साथ दिखती हैं।
4 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : malika arora
इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा कैजुअल लुक में पहुंची। गौरतलब है कि मलाइका ने अरबाज खान से तलाक ले लिया है लेकिन परिवार के साथ उनके संबंध अभी भी अच्छे हैं।
अर्पिता खान शर्मा अपने बेटे आहिल को गोद में लिए हुए दिखी। तस्वीर में आहिल को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभी से वह फोटोग्राफर्स को पोज देने में शरमाते नहीं है।