फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की वो हरकत ऐश्वर्या को आज भी रुलाती है!

Mon, 30 May 2016 08:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान और ऐश्वर्या का नाम रह-रहकर फिल्मी गलियारों में आता रहता है। हाल ही में ऐश्वर्या से एक इंटरव्यू के दौरान सलमान के साथ फिर से काम करने के बारे में सवाल पूछा गया तो वो बुरी तरह भड़क गईं। ऐश के सलमान के नाम पर गुस्सा आने की एक वजह कई साल पहली वो हरकत भी है, जिसने ऐश को बहुत नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

सलमान की वो हरकत ऐश्वर्या को आज भी रुलाती है!

2 of 7
ऐश्वर्या राय आज करियर को दोबारा पटरी पर लाना चाहती हैं। बेटी अराध्या के जन्म के बाद वो 'जज्बा' और 'सरबजीत' में काम कर चुकी हैं। दोनों ही फिल्में कुछ खास नहीं कर सकी हैं। ऐसे में उनका करियर ज्यादा नहीं दिखता। ऐसे में ये बहुत मुमकिन है कि उनको सलमान की वो हरकत याद आती हो जिसनें उनके करियर को बहुत बड़ा झटका दिया। ऐश उस लम्हे को शायद ही कभी भूलें। आइए बताते हैं कि हुआ क्या था।
विज्ञापन

सलमान की वो हरकत ऐश्वर्या को आज भी रुलाती है!

3 of 7
'हम दिल दे चुके सनम' से हर किसी की फेवरेट जोड़ी बने सलमान-ऐश्वर्या के बीच रिश्ता खत्म हो चुका था। सलमान इन दिनों हर तीसरी पार्टी में किसी से भी भिड़ बैठने के लिए मशहूर हो गए थे। उनका करियर भी पटरी से उतरा हुआ था, जबकि ऐश्वर्या राय का करियर खूब छलांगे मार रहा था। शाहरुख के साथ आई उनकी 'देवदास' कामयाबी के झंडे गाड़ रही थी। इसी बीच उन्हें एक और फिल्म मिली। शाहरुख के साथ 'चलते-चलते'। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी। सलमान को ऐश्वर्या का शूटिंग करना पसंद नहीं आ रहा था। वो जा पहुंचे चलते-चलते के सेट पर।

सलमान की वो हरकत ऐश्वर्या को आज भी रुलाती है!

4 of 7
शाहरुख खान और ऐश्वर्या सेट पर थे। सलमान जाकर ऐश से भिड़ बैठे। सलमान ने भाईजान वाले स्टाइल में कह दिया कि ऐश्वर्या शूटिंग नहीं करेंगी। यहां तक कि वो अपने दोस्त शाहरुख से भी भिड़ गए। निर्माता और शाहरुख ने फिल्म से ऐश्वर्या को हटाना ही बेहतर समझा। उस समय कहा जाता था कि दोनों फिर से साथ आ जाएंगे लेकिन इस घटना के बाद ये साफ हो गया कि ऐश और सलमान कभी साथ नहीं आ सकते।
विज्ञापन

सलमान की वो हरकत ऐश्वर्या को आज भी रुलाती है!

5 of 7
'चलते-चलते' में ऐश की जगह रानी मुखर्जी आ गईं। फिल्म बड़ी हिट हुई। इसके बाद 'वीर-जारा' में भी ऐश का नाम फाइनल हो गया था लेकिन पाकिस्तानी वकील का रोल बाद में एक बार फिर रानी को मिला। 'वीर-जारा' के ऐश के हाथ से निकलने के पीछे भी सलमान के 'चलते-चलते' के सेट पर किए गए हंगामे को माना गया।  
विज्ञापन

सलमान की वो हरकत ऐश्वर्या को आज भी रुलाती है!

6 of 7
सलमान का जिस तरह का प्रभाव फिल्म इंडस्ट्री पर रहा है और जैसे उनकी इन विवादों से छवि बनी उससे कई बड़े निर्माताओं ने ऐश्वर्या को फिल्म में लेने के इरादा बदल दिया। ऐसे में ऐश्वर्या का करियर जिस स्पीड से चला उसे ब्रेक देने में सलमान की भी अहम भूमिका रही। से भी सच है कि ऐश से अलगाव के बाद सलमान खुद लंबे समय तक खुद को संभालने में नाकाम दिखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान की वो हरकत ऐश्वर्या को आज भी रुलाती है!

7 of 7
सलमान का करियर इन दिनों अपने उरूज पर है। दूसरी तरफ ऐश्वर्या बेटी के जन्म के बाद फिल्मों में कामयाबी की नाकाम कोशिश करती दिख रही हैं। ऐसे में इस बात को नहीं नकारा जा सकता कि चलते-चलते के सेट पर सलमान का वो हंगामा आज भी उनकी आंखों में आंसू ले आता हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें