फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सल्लू भाई को आर्म्स लाइसेंस मिलते ही आया मीम्स का सैलाब, यूजर्स बोले- टाइगर को भी डर लगता है

Mon, 01 Aug 2022 02:00 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Salman Khan - फोटो : सोशल मीडिया
बात सल्लू भाई यानी सलमान खान की हो और सुर्खियां न बनें, ऐसा होना लाजिमी ही नहीं है। मसला चाहे उन्हें धमकी मिलने का हो या उस पर उनके बयान का, हर बार सलमान खान खबरों में छाए रहे। यही आलम उन्हें आर्म्स लाइसेंस मिलने की खबरों पर भी है, लेकिन इसकी वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, मुंबई पुलिस ने 'मूसेवाला जैसा हाल' वाली धमकी के मद्देनजर सलमान खान को आर्म्स लाइसेंस दे दिया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि लोग किस तरह इस बात का मजाक उड़ा रहे हैं.... 
विज्ञापन

2 of 4
अभिनेता सलमान खान। - फोटो : Social Media
नेटिजन्स बोले- 'टाइगर को भी डर लगता है!'
सोमवार को जब यह खबर सामने आई कि मुंबई पुलिस ने 15 दिनों के भीतर ही अभिनेता को हथियार रखने का लाइसेंस दे दिया है, तभी से सोशल मीडिया पर सलमान खान को ट्रोल किया जाने लगा। यूजर्स न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'टाइगर को भी डर लगता है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आज सुबह जब मैं मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहा था, तब मुझे एक नोट मिला। अब मैं आत्मरक्षा के लिए गन का लाइसेंस लेने डीसी के दफ्तर जा रहा हूं।'



विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
आप डेविल के पीछे, डेविल आपके पीछे....
कमेंट्स के अलावा यूजर्स सोशल मीडिया पर मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने सलमान खान की तस्वीर पर फिल्म 'किक' का डायलॉग 'आप डेविल के पीछे, डेविल आपके पीछे...टू मच फन' लिखकर शेयर किया है। वहीं अन्य यूजर ने फिल्म से सलमान खान की एक तस्वीर शेयर कर बताया है कि हथियार रखने का लाइसेंस मिलने के बाद अभिनेता का क्या रिएक्शन होगा।





विज्ञापन

4 of 4
salman khan - फोटो : insta
अभिनेता ने सुरक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को 'मसूेवाला जैसा हाल' कर देने की धमकी मिली थी। हां, कथित तौर अभिनेता को धमकी देने वाला शख्स पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन अभिनेता अपनी और अपने परिवार वालों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते हैं। यही कारण है कि बॉडी गार्ड्स की संख्या बढ़ाने और कार में आर्मर के साथ-साथ बुलेट प्रूफ ग्लास लगवाने के बाद सलमान खान ने आर्म्स लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें