बात सल्लू भाई यानी सलमान खान की हो और सुर्खियां न बनें, ऐसा होना लाजिमी ही नहीं है। मसला चाहे उन्हें धमकी मिलने का हो या उस पर उनके बयान का, हर बार सलमान खान खबरों में छाए रहे। यही आलम उन्हें आर्म्स लाइसेंस मिलने की खबरों पर भी है, लेकिन इसकी वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, मुंबई पुलिस ने 'मूसेवाला जैसा हाल' वाली धमकी के मद्देनजर सलमान खान को आर्म्स लाइसेंस दे दिया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि लोग किस तरह इस बात का मजाक उड़ा रहे हैं....