फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की 'पत्नी' बनेंगी सलमान की हीरोइन...

Thu, 22 Dec 2016 04:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चुलबुल पांडेय के किरदार ने सलमान खान को बॉलीवुड में एक अलग पहचान दिलाई है। 'दबंग' के बाद 'दबंग-2' का धमाल और अब सलमान के 'दबंग-3' की बारी है। सलमान की 'दबंग-3' फिल्म ने शूटिंग शुरू होने से पहले ही सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। फिल्म के हीरो भले ही सलमान खान हों पर लीड हीरोइन को लेकर असमंजस बना हुआ था। हालांकि अब शायद इस पर से पर्दा उठ गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

शाहरुख खान की 'पत्नी' बनेंगी सलमान की हीरोइन...

2 of 5
आपको बता दें कि 'दबंग' और 'दबंग-2' में सलमान खान की पत्नी बनी सोनाक्षी सिन्हा का नाम 'दबंग-3' से पहले ही हटा दिया गया था। इसके बाद काजोल का नाम सामने आया पर किसी कारण के चलते वो भी लीड हीरोइन नहीं बनीं। काजोल के बाद एमी जैक्सन का नाम सामने आया। लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि सलमान खान के साथ एमी जैक्सन का अफेयर भी शुरू हो गया है लेकिन एमी भी अब फिल्म का हिस्सा नहीं है। 
विज्ञापन

शाहरुख खान की 'पत्नी' बनेंगी सलमान की हीरोइन...

3 of 5
आपको बता दें कि इस फिल्म में लीड हीरोइन के तौर पर वलूसा डी सूजा नजर आ सकती हैं। वलूसा इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' में नजर आईं थीं। उन्होंने फिल्म में सुपरस्टार आर्यन खन्ना (शाहरुख खान) की पत्नी का किरदार निभाया था। 

शाहरुख खान की 'पत्नी' बनेंगी सलमान की हीरोइन...

4 of 5
हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान वलूचा सलमान खान के साथ दिखीं। सिर्फ इतनी ही नहीं शो के दैरान वो सलमान खान के पास ही बैठी थीं। सूत्रों के अनुसार सलमान खान और उनके परिवार के साथ वलूसा की अच्छी दोस्ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख खान की 'पत्नी' बनेंगी सलमान की हीरोइन...

5 of 5
इसी दोस्ती के चलते हो सकता है कि सलमान ने खुद उन्हें दबंग-3 का हिस्सा बनने के लिए कहा हो। अब देखना ये है कि वलूसा आखिरकार सोनाक्षी, काजोल और एमी को पीछे छोड़ते हुए फिल्म में सलमान की लीड हीरोइन बन पाती हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें