सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे अब ये इंतजार खत्म होने जा रहा है। वैसे को सलमान खान की हर फिल्म खास होती है लेकिन ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें सलमान खान के पहली बार चीन के कलाकारों के साथ काम करते नजर आने वाले हैं। फिल्मे में चीनी कलाकार जू जू के बारे में तो आपने खूब सुना होगा लेकिन अब हम रिलीज से ऐन पहले बताने जा रहे है फिल्म के नन्हे कलाकार मतिन रे के बारे में।
विज्ञापन
2 of 6
बहुत कम लोगो के ये मुकाम हासिल होता है जो मतिन ने महज पांच साल की उम्र में हासिल कर लिया। जी हां महज पांच साल की उम्र में अरुणाचल प्रदेश के मतिन ने सलमान खान के स्क्रीन शेयर कर बड़ी लोकप्रिता हासिल कर ली है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान के साथ हमेशा नजर आए मतिन के दर्शको ने सलमान से भी ज्यादा पसंद किया। आगे की स्लाइड्स में जानिए फिल्म के प्रमोशन के दौरान मतिन के कुछ दिलचस्प किस्से।
विज्ञापन
3 of 6
मतिन शूटिंग के समय शिकायत करते थे कि उन्हे शूटिंग करने में मजा नहीं आता क्योंकि वो एक शेफ बनना चाहते हैं। वहीं जब सलमान खान ने प्रमोशन के दौरान मतिन से पूछा कि वो बड़े होकर क्या बनना चाहते है तो मतिन के जबाव ने सबको हंसा दिया। इस छोटे बच्चे ने कहा, "मैं हीरो बनना चाहता हूं। अब बन गया तो बन गया। कुकिंग मैं फ्री टाइम में कर लूंगा।"
हाल ही में मतिन का ये ऑडिशन वीडियो खूब वायरल हो रहा है...
4 of 6
सलमान खान को बच्चो के बहुत प्यार है मतिन के साथ सलमान खान को भी काफी मजा आता था वो जमकर मतिन के साथ मस्ती करते थे। इसके साथ वो मतिन के साथ ट्यूबलाइट के रेडियो सॉन्ग पर भी खूब थिरकते नजर आए।
विज्ञापन
5 of 6
प्रमोशन के दौरान मतिन ने फैंस ने पूछा कि उन्हे सलमान खान के साथ काम करके ज्यादा मजा आया या जू जू के साथ। इस पर मतिन का जवाब था कि मेरे पापा सलमान खान के फैन हैं और मम्मी जू जू को पसंद करती है। आपको बता दें फिल्म में स्टार कास्ट के लिए कई बच्चों के ऑडिशंस लिए गए थे जिनमें मतिन को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था।
इससे पहले सलमान खान 'बजरंगी भाईजान' में हर्षाली के साथ खूब मस्ती करते नजर आए थे। अब मतिन के साथ भी सलमान ने प्रमोशन का खूब लुत्फ उठाया है। मतिन क्यूट तो हैं ही इसके साथ ही प्रमोशन में ये भी साफ हो गया है कि फिल्म में उनकी एक्टिंग भी काफी दमदार होने वाली है।