फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान ने जैकलीन के बारे में कह दी ऐसी बात, बीच महफिल उतर गया उनका चेहरा

Thu, 17 May 2018 07:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रेस-3
बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी श्रीलंका मूल की जैकलीन फर्नांडिस को अब भी अपनी हिंदी ठीक से बोल और समझ नहीं पाती हैं और इसकी वजह से उन्हें कई बार शर्मिंदगी की सामना करना पड़ा है। ऐसा ही एक बार हुआ फिल्म 'रेस-3' के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में। खास बात यह रही कि उनका मजाक इस बार और किसी नहीं बल्कि सलमान खान ने ही उड़ाया। 

 
विज्ञापन

2 of 5
race-3
बता दें कि मंगलवार शाम फिल्म 'रेस-3' का ट्रेलर लॉन्च हुआ और इस दौरान वहां पर फिल्म का पूरा स्टार कास्ट मौजूद था। इस बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने सभी से सवाल किए। इस बीच जब जैकलीन से हिंदी में सवाल किया गया तो वह समझ नहीं पाईं और थोड़ा सा घबरा गईं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
race-3
जैकलीन को घबराते देख सलमान खान ने मोर्चा संभाला और माहौल को मजाकिया बनाने की कोशिश की। सलमान ने जैकलीन की टांग खींचते हुए कहा कि जैकलीन ने हिंदी में सवाल करते हुए शर्म नहीं आती। हालांकि इस पर मीडियाकर्मी ने भी फिरकी लेते हुए कहा कि जैकलीन को हिंदी फिल्मों में काम करते हुए हिंदी नहीं आती और मुझे अंग्रेजी नहीं आती। खुद के लिए ऐसे मजाक सुनकर जैकलीन का चेहरा उतर गया और वह कुछ भी न बोल सकीं। 

 

4 of 5
race-3
हालांकि जैकलीन का उतरा चेहरा देख सलमान ने मोर्चा संभाला और फिर वह बॉबी देओल की टांग खीचंने लगे। बॉबी की फिट बॉडी पर आए एक सवाल में सलमान ने कहा कि बॉबी अब बॉबी देओल नहीं बल्कि चिकनी बॉडी वाले बॉबी डॉल हो गए हैं। सलमान को देखकर लग रहा था कि वह फुल मजाक के मूड में थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
race-3
सलमान ने जैकलीन की हिंदी, बॉबी की बॉडी के बाद फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा के रंग का भी मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि 'रेस-3' में इतने सारे कलाकारों को हैंडल करने के चक्कर में रेमो का रंग फीका पड़ गया। हालांकि, उसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि एक डायरेक्टर के रूप में वह रेमो के फैन हो गए हैं लेकिन फिर भी कुल मिलाकर उन्होंने फिरकी लेने में कोई कमी नहीं छोड़ी। 

देखिए वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें