फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पर बोले सलमान, स्टारडम से ज्यादा दर्शकों का प्यार और सम्मान मायने रखता है

Thu, 27 Dec 2018 02:07 PM IST
Trainee Trainee मनोरंजन डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान - फोटो : self
बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने जन्मदिन के मौके पर कहा कि दर्शकों का प्यार और सम्मान स्टारडम से कहीं अधिक कीमती है। गौरतलब है कि ‘‘टाइगर जिंदा है’’ स्टार आज यानि 27 दिसंबर को 53 साल के हो गए हैं। वह बुधवार को अपने जन्मदिवस समारोह से पहले मीडिया से बात कर रहे थे। अभिनेता ने पनवेल फार्महाउस में परिवार तथा करीबी दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

2 of 4
salman khan
इस मौके पर कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, सुनील ग्रोवर, जैकलीन फर्नांडीज, अनिल कपूर, मौनी रॉय, अमीशा पटेल, सूरज पंचोली, डीनो मोरिया, जिम्मी शेरगिल, महेश मांजरेकर, सतीश कौशिक, बॉबी देओल, अमृता अरोड़ा, निर्देशक संजय लीला भंसाली और अनीस बजमी, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद जैसे सितारे भी मौजूद थे।
विज्ञापन

3 of 4
salman khan
सलमान ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं खुश हूं कि लोग मुझे इतना प्यार करते हैं। स्टारडम एक हद तक मायने रखता है लेकिन जो चीज मुझे ज्यादा खुशी देती है वह है लोगों का प्यार और सम्मान और यह कि वे मुझ पर बहुत भरोसा करते हैं। यह सब मेरे लिए बहुत मायने रखता है।’’ सुपरस्टार ने कहा कि वह कड़ी मेहनत और अपने प्रशंसकों के लिए अच्छा काम करते रहेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
salman khan
आपको बता दें कि सलमान के फार्महाउस पर हर साल बर्थडे पार्टी का आयोजन होता है। इस साल सलमान की केवल एक फिल्म ‘‘रेस3’’ रिलीज हुई जिसकी आलोचकों ने खिल्ली उडाई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कोई कमाल नहीं कर पाई। सलमान अली जफर की अगली फिल्म ‘‘भारत’’ में दिखाई देंगे जो 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें