फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने दी बॉलीवुड को ये 15 एक्ट्रेसेज, एक तो आज भी हो रही है सुपरहिट

Tue, 03 Jul 2018 06:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 16
सलमान और प्रियंका
बॉलीवुड के गॉडफादर कहे जाने वाले सलमान खान का सितारा बुलंदियों पर है। साथ ही वह अपने चाहने वालों की भी किस्मत चमकाने में लगे रहते हैं। क्योंकि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई नगीने दिये हैं। दरअसल, बात करेंगे उन 15 एक्ट्रेसेज की जिनको सलमान खान ने बॉलीवुड में लॉन्च किया है...तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
Trending Videos
विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा

2 of 16
Sonakshi Sinha and Salman
फिल्म दबंग में उन्होंंने एक्टर गोविंदा की जगह एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा को बॉलीवुड में एंट्री दिलवाई। जब से सोनाक्षी कई हिट फिल्में दे चुकी हैं जिसमें सन ऑफ सरदार और आर राजकुमार जैसी फिल्में शामिल हैं। 
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय

3 of 16
Aishwarya rai bachchan
फिल्म हम दिल दे चुके सनम से मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिली थी। ये सब सलमान भाई की ही बदौलत हुआ था। क्योंकि सलमान ने ही संजय लीला भंसाली से ऐश्वर्या को फिल्म में कास्ट करने की सिफारिश की थी।

भूमिका चावला

4 of 16
भूमिका चावला
बॉक्स ऑफिस पर आग लगा देने वाली फिल्म तेरे नाम से तो बच्चा-बच्चा वाकिफ है। फिल्म में सलमान के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस को पहली बार बॉलीवुड में देखा गया था। बता दें कि रवीना के आने के 12 साल बाद बॉलीवुड में पहली न्यूकमर एक्ट्रेस भूमिका चावला थीं जिसके साथ सलमान ने काम करने से हां कर दिया। 
विज्ञापन

डेजी शाह

5 of 16
Daisy Shah
फिल्म तेरे नाम में सलमान के बैकग्राउंड में डांस करने वाली एक्ट्रेस डेजी शाह को सलमान ने अपनी फिल्म जय में बड़े परदे पर उतारा। 
विज्ञापन

नगमा

6 of 16
Nagma
सुपरहिट एक्ट्रेस रहीं नगमा को भी सलमान ने लॉन्च किया था। फिल्म बागी में सलमान और नगमा की सुपरहिट जोड़ी देखी गई थी। 
विज्ञापन

रेवती

7 of 16
सलमान खान की हीरोइन रेवती का स्पेशल इंटरव्यू - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड में आने से पहले एक्ट्रेस रेवती साउथ फिल्म इंडस्ट्री में दो-चार फिल्में कर चुकी थीं। लेकिन सलमान खान के साथ वह बॉलीवुड फिल्म लव में नजर आई जो कि बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। 

स्नेहा उल्लाल

8 of 16
sneha ullal
एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल के बॉलीवुड में आते ही बहुत ही धमाका हुआ था। क्योंकि ऐश्वर्या से ब्रेकअप होने के बाद सलमान ने बिल्कुल ऐश्रवर्या जैसी दिखने वाली एक्ट्रेस स्नेहा को फिल्म लक्की से लॉन्च किया । लेकिन इसके बाद स्नेहा साउथ की फिल्मों में चली गईं। 

जरीन खान

9 of 16
Zareen Khan
वहीं, कटरीना से ब्रेकअप के बाद सलमान खान ने कटरीना जैसी दिखने वाली एक्ट्रेस जरीन खान को बड़े परदे पर उतारा। फिल्म वीर में सलमान और जरीन की जोड़ी दिखी थी। 

भाग्यश्री

10 of 16
भाग्यश्री - फोटो : amar ujala
वहीं, सूरज बरजात्या की फिल्म में एक्ट्रेस भाग्यश्री को देखा गया। भाग्यश्री को देखते ही दर्शक उनकी खूबसूरती के दिवाने हो गए थे। फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी को देखा गया था। 

आयाशा जुल्का

11 of 16
ayesha julka
सलमान खान के साथ फिल्म कुर्बान करने के बाद से लोग आयाशा जुल्का को जानने लगे। इसके बाद आयशा ने खिलाड़ी, जो जीता वही सिकंदर और संगम जैसी हिट फिल्में दी। 

चांदनी

12 of 16
Bollywood
फिल्म सनम बेवफा में सलमान के अपोजिट एक्ट्रेस चांदनी को देखा गया। इस फिल्म से ही चांदनी ने सुर्खियां बटोरनी शूरू कर दी थी। 

कटरीना कैफ

13 of 16
सलमान खान और कैटरीना कैफ
बॉलीवुड में टॉप एक्ट्रेस में शुमार कटरीना कैफ को भी सलमान खान ने ही लॉन्च किया था। फिल्म मैंने प्यार क्यों किया में कटरीना और सलमान की जोड़ी देखी गई थी। 

रवीना टंडन

14 of 16
रवीना टंडन
सल्लू भाई और रवीना टंडन को फिल्म पत्थर के फूल और अंदाज अपना-अपना में साथ-साथ देखा गया जहां से रवीना को नई पहचान मिली। 

सना खान

15 of 16
सना खान
एक्ट्रेस सना खान को बिग बॉस में देखने के बाद सलमान ने उन्हें फिल्म जय हो से लॉन्च किया। 
विज्ञापन

सोमी अली

16 of 16
somy ali
जब एक्ट्रेस सोमी अली यूएसए से मुंबई आईं तो सलमान खान ने बॉलीवुड तक पहुंचाने में उनकी मदद की। ऐसे में सोमी ने सलमान खान के साथ ही अपनी पहली फिल्म अंथ की थी। लेकिन कुछ ही फिल्में करने के बाद वह इंडस्ट्री से दूर हो गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें