फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सलमान खान की जिंदगी में लौटेंगी कटरीना और करेंगी रोमांस, मिल सकता है ये चांस

Fri, 09 Mar 2018 03:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
salman katrina
बॉलीवुड स्‍टार सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर रोमांस करते नजर आ सकती हैं। फिल्म एबीसीडी और एबीसीडी 2 की बेजोड़ सफलता के बाद अब बॉलीवुड निर्देशक रेमो डिसूजा एबीसीडी का तीसरा संस्करण लेकर आने की तैयारी में हैं। इतना ही नहीं इस बार वह फिल्म को बड़े स्तर पर लाने की योजना बना रहे हैं। इस फिल्म को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है और कहा जा रहा है कि फिल्म में सलमान और कटरीना की जोड़ी धमाल मचाएगी।
विज्ञापन

2 of 4
abcd
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है कि रेमो डिसूजा की इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा 19 मार्च को होगी। इसे अब तक की सबसे बड़ी डांस फिल्म बताते हुए तरण ने बताया है कि रेमो इस फिल्म के तीसरा संस्करण के लिए टी-सीरीज से भूषण कुमार के साथ काम करेंगे।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
salman
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में सलमान खान, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस और कैटरीना कैफ को फाइनल किया गया है। हालांकि फिल्म की कास्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं।

फिल्म को लेकर टी-सीरीज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि भूषण कुमार और रेमो अब तक की सबसे बड़ी डांस फिल्म बनाने जा रहे हैं। रेमो द्वारा निर्देशित यह फिल्म 8 नवम्बर 2019 को रिलीज।  फिल्म के मुख्य कलाकारों की लिस्ट की घोषणा 19 मार्च को घोषित की जाएगी।
 

 
विज्ञापन

4 of 4
abcd 2
बता दें, एबीसीडी सीरिज की फिल्में डांस पर आधारित होती हैं। इस से पहले रेमो द्वारा निर्देशित दोनों फिल्मों में उन्होंने कई नए कोरियोग्राफर्स को एक्टिंग का मौका दिया था और अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि तीसरे पार्ट में रेमो दर्शकों के लिए क्या नया लेकर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें