फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टाइगर' की दहाड़ से सभी कांपे, 8 दिन में कमाई 300 करोड़ के पार

Sat, 30 Dec 2017 02:53 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फैंस को न्यू ईयर पर जबरदस्त तोहफा दिया है। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। फिल्म 'टाइगर जिंदा है' रोजाना बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। साल 2017 में जबरदस्त कमाई करने के मामले में 'गोलमाल अगेन' को पछाड़कर अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' नंबर वन पर आ गई है।

पढ़ें: एक हफ्ते में 'टाइगर जिंदा है' ने तोड़ डाले 15 रिकॉर्ड, 'बाहुबली' भी इसके आगे पड़ी फीकी
विज्ञापन

2 of 5
tiger zinda hai
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने शुक्रवार को करीब 18 करोड़ की कमाई की। जिसके बाद घरेलू सिनेमाघरों से फिल्म ने 224.04 करोड़ और गुरुवार तक विदेशों से करीब 79.84 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है यानी अभी तक फिल्म ने कुल 303.88 करोड़ की कुल कमाई कर चुकी है। 
  #TZH crosses *lifetime biz* of #GolmaalAgain [₹ 205.67 cr] - the second highest grosser of 2017 - in 7 days... #TZH crosses *lifetime biz* of #EkThaTiger [₹ 198.78 cr] in 7 days... #TigerZindaHai is now SECOND HIGHEST GROSSER of 2017, after #Baahubali2. — taran adarsh (@taran_adarsh) December 29, 2017

 
विज्ञापन

3 of 5
tiger zinda hai
वहीं, फैंस ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार होने का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पिछले शुक्रवार को 34.10 करोड़, शनिवार को 35.30 करोड़, रविवार को 45.53 करोड़, सोमवार को 36.54 करोड़, मंगलवार को 21.60 करोड़, बुधवार को 17.55 करोड़ और गुरुवार को 15.42 करोड़ रु. कमा लिए हैं।
  #TigerZindaHai packs a SOLID TOTAL Overseas... Collects $ 12.50 mn [₹ 79.84 cr] in Week 1...
USA-Canada: $ 3.654 mn
UAE-GCC: $ 4.330 mn
UK: $ 1.330 mn
RoW: $ 3.186 mn
Few cinemas yet to report. — taran adarsh (@taran_adarsh) December 29, 2017


 

4 of 5
tiger zinda hai
सलमान एक बार फिर से दहाड़ रहा है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'टाइगर जिंदा है' महज एक हफ्तों में ही 200 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। कुछ फैंस सलमान पर प्रेम बरसा रहे हैं फिल्म की तारीफें करते नहीं थक रहे तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें बॉलीवुड यह फिल्म बेवकूफियों से भरी लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tiger zinda hai
ट्विटर पर 'टाइगर जिंदा है' जमकर ट्रोल होना शुरू हो चुका है। #BahutDardHuaMovieDekhKar जैसे हैशटैग फिल्म की इमेज को मटियामेट करने में लगे हुए हैं। पूरा सोशल मीडिया 'टाइगर जिंदा है' के जोक्स से अटा पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें