बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान 'दबंग टूर' के जरिए देश और दुनिया में शो कर रहे हैं। 'दबंग टूर' के तहत सलमान खान पुणे पुहुंचे जहां एक्टर्स ने शानदार परफॉर्मेंस की। यह शो पुणे के महालुंगे बालेवाड़ी के छत्रपति स्टेडियम में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
2 of 4
इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने मीडिया से बात की लेकिन सभी उस दौरान हैरान रह गए जब उन्होंने मराठी में बात की। सलमान ने मराठी में कहा, 'मला एक कॉफी पाहिजे, अहो कोणाला सांगा ना, आणि हो लवकर। मला पुण्याला येऊन छान वाटते।'
विज्ञापन
3 of 4
SALMAN KHAN
सलमान ने कहा कि विदेशी जमीनों पर सफल टूर करने के बाद देश में यह दबंग टूर करने का फैसला किया गया। इससे पहले वह दिल्ली में शो कर चुके हैं। दबंग टूर में सलमान के साथ कटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, डेजी शाह और प्रभुदेवा भी मौजद रहे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक मजेदार वाकया तब हुआ जब कटरीना कैफ ने मनीष पॉल से माइक मांगा और वह आगे बढ़े। इससे पहले ही कटरीना ने सलमान से माइक छीन लिया तो इस पर सलमान ने कहा कि मेरी जिंदगी में ऐसा ही होता है।