फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन से पहले सलमान खान ने अपने घर के बाहर चिपकाया नोटिस, उठा लिया ये बड़ा कदम

Sat, 26 Dec 2020 07:27 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : फाइल
27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन होता है। हर साल इस मौके पर फैंस की भारी भीड़ उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जुटती है। इस बार सलमान अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया है जिससे उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लग सकता है। सलमान ने अपने घर के बाहर एक नोटिस चिपका दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : फाइल
सलमान खान ने अपने फैंस से उनके घर के बाहर एकत्रित न होने की अपील की है। उन्होंने अपने फैंस से निवेदन किया है कि वे 27 दिसंबर को गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर एकट्ठा न हों। इसके अलावा उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस महामारी में सामाजिक दूरी बनाए रखने को कहा है। इतने सालों में ऐसा पहली बार होगा जब सलमान अपने फैंस के साथ जन्मदिन नहीं मनाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
नोटिस - फोटो : अमर उजाला
क्या लिखा है नोटिस में
सलमान ने अपने इस नोटिस में लिखा है, "मेरे जन्मदिन पर फैंस का प्यार और स्नेह सालों से जबरदस्त रहा है। लेकिन मेरा विनम्र आग्रह है कि इस साल कोविड महामारी और सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मेरे घर के बाहर भीड़ न लगाएं। मास्क पहनो, सैनेटाइज करो। शारीरिक दूरी रखो। इस वक्त मैं गैलेक्सी में नहीं हूं।"

4 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान इस बार अपने पनवेल फॉर्महाउस में भी परिवार के साथ अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि जन्मदिन के मौके पर या तो सलमान किसी होटल में छिपकर ठहरेंगे या फिर अपनी बहन के घर चले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
गौरतलब है कि सलमान खान हर साल अपना जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन उनके घर के बाहर हजारों की संख्या में फैंस जुटते हैं। वहीं सलमान अपनी बालकनी में आकर उनका अभिवादन करते हैं। इसके अलावा वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी पार्टी करते हैं। 


सलमान खान ने दिया इन सितारों के एक्टिंग करियर को जीवनदान, जीजा आयुष शर्मा को दूसरी बार दे रहे मौका

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें