ऑस्ट्रिया की कपकपाती ठंड में फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग की गई। ऐसे मौसम में सलमान खान और कटरीना कैफ दोनों ने कई एक्शन सीन शूट किए लेकिन सलमान के साथ इस दौरान एक बड़ी बात भी हो गई। घबराइए मत, दरअसल शूटिंग के दौरान सलमान खान की तबीयत बिगड़ गई है।
पढ़ेंः गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ ऐसा सोच रहे हैं कपिल, सुनते ही शरमा जाएंगी गिन्नी
विज्ञापन
2 of 4
फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने खुद इस बात की जानकारी दी है। ऑस्ट्रिया में फिल्म की शूटिंग के बारे में जफर ने कहा कि जो हम पर्दे पर देखते हैं, वो हमें जितना आसान लगता है, उतना होता नहीं है। कभी-कभी शूटिंग करना बहुत मुश्किल होता है, जैसा की उन लोगों के साथ ऑस्ट्रिया में शूटिंग के दौरान हुआ।
विज्ञापन
3 of 4
जफर ने ये भी कहा कि 'टाइगर जिंदा है' के एक अहम सीन के लिए उन लोगों को अलग-थलग जगह पर शूटिंग करनी थी। ऑस्ट्रिया के पहाड़ियों में उन्हें एक ऐसी जगह मिली जिसे देखकर सबका दिल खुश हो गया।
पढ़ेंः सलमान के फैन्स के लिए अच्छी खबर, अगले साल 'ईद' पर करेंगे ये बड़ा कारनामा
हालांकि उस जगह पर शूटिंग करना बहुत कठिन था और ऐसे में किसी भी तबीयत खराब हो सकती थी। अचानक ही सलमान की तबीयत काफी खराब हो गई लेकिन वो हारे नहीं और तबीयत खराब होने के बाद भी वो अपने काम में डटे रहे।