फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान को सुपरस्टार बनाने के पीछे हैं ये 5 हीरोइनें, एक तो खुद हो गई फ्लॉप

Wed, 27 Feb 2019 04:13 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
salman khan
सलमान खान ने अपनी हिट होती फिल्मों की बदौलत फिल्म इंडस्ट्री पर दबदबा बना रखा है । आज सलमान अपने दम पर ही फिल्में कर देते हैं । सलमान खान ने ये सफलता अकेले नहीं हासिल की । इसके पीछे वो 5 हीरोइने हैं जिन्होंने सलमान खान को सुपरस्टार बना दिया । आइए जानते हैं वो कौन सी एक्ट्रेस थीं जिनकी वजह से सलमान आज सुपरस्टार का तमगा लिए हैं ।
विज्ञापन

2 of 6
salman khan
भाग्यश्री
सलमान खान की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ थी । इस फिल्म में सलमान के साथ भाग्यश्री नजर आई थीं । इस फिल्म ने सलमान खान को रातों-रात स्टार बना दिया था । वजह थीं भाग्यश्री । भाग्यश्री की वजह से सलमान खान को स्टारडम मिला था । इस फिल्म का सारा क्रेडिट भी भाग्यश्री को गया था । 
विज्ञापन

3 of 6
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित के साथ आई फिल्म ’हम आपके हैं कौन’ सलमान खान के फिल्मी करियर की टर्निंग प्वॉइंट बनी थी। ये उनके करियर की पहली ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। लेकिन इस फिल्म का भी आलम ये था कि इसकी सफलता का सारा क्रेडिट माधुरी दीक्षित ले उड़ी थी।

4 of 6
karisma kapoor - फोटो : Instagram/therealkarismakapoor
करिश्मा कपूर 
सलमान खान और करिश्मा कपूर ने कई फिल्मों में साथ काम किया लेकिन इनकी 'बीवी नंबर 1' हिट फिल्मों में से एक है । ये फिल्म उस वक्त आई थी जब सलमान को एक बड़ी की सख्त जरूरत थी । ऐसे में करिश्मा कपूर ने ही उनके साथ ये फिल्म कर उनके करियर को डूबने से बचाया था ।
विज्ञापन

5 of 6
salman aishwarya
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ भी ब्लॉकबस्टर रही थी । इस फिल्म में सलमान खान की ऐश्वर्या राय के साथ केमिस्ट्री देखने वाली थी। ऐश्वर्या राय की सुंदरता इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की बड़ी वजह बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tere naam
भूमिका चावला 
भूमिका चावला ने फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान के साथ काम किया था । ये फिल्म सलमान के करियर की बड़ी साबित हुई थी । फिल्म में सलमान खान का रोल जबरदस्त था लेकिन भूमिका को आज इसी मूवी की बदौलत याद किया जाता है । इस फिल्म ने सलमान के करियर को एक नई ऊंचाई दी थी ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें