फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की हरकतों से परेशान 'सुल्तान' की टीम!

Sun, 20 Mar 2016 12:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : getty
सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'सुल्तान' को लेकर काफी द‌िनों से चर्चा में हैं। फिल्म के लिए वो मेहनत भी खूब कर रहे हैं। अब सवाल ये है कि जिस फिल्म को लेकर सलमान इतनी मेहनत कर रहे हैं, उसी फिल्म को खुद नुकसान क्यों पहुंचा रहे हैं?
विज्ञापन

सलमान खान की हरकतों से परेशान 'सुल्तान' की टीम!

2 of 9
सलमान खान ने काफी पहले इस साल ईद पर अपनी फिल्म 'सुल्तान' की रिलीज की घोषणा कर दी थी। सलमान इसमें बॉक्सर की भूमिका में नजर आएंगे। सलमान लगातार इसके लिए ट्रेनिंग भी कर रहे हैं। भले ही सलमान फिल्म के लिए दिन-रात मेहनत करते नजर आ रहे हो लेकिन फिल्म के निर्देशक और टीम उनकी हरकतों की वजह से सिर पकड़ के रो रही है।
विज्ञापन

सलमान खान की हरकतों से परेशान 'सुल्तान' की टीम!

3 of 9
- फोटो : getty
'सुल्तान' यशराज बैनर के तले बन रही है। बैनर के कई अपने नियम हैं जिसे सभी बड़े सितारे मानते रहे हैं। सलमान के सामने सारे कायदे-कानून धुआं हो गए हैं। वो लगातार नियमों को तोड़ते हैं और किसी की उनके कहने की हिम्मत नहीं होती और कोई कहे भी तो वो मानते नहीं हैं। सलमान सेट पर ही सिगरेट पीने लगते हैं, और ये जानते हुए भी कि सबको परेशानी हो रही है वो लगातार सिगरेट पीते रहते हैं। इतने पर ही वो रुक जाएं तो ठीक है।

सलमान खान की हरकतों से 'सुल्तान' की टीम परेशान!

4 of 9
- फोटो : getty
सुल्तान की पूरी टीम पर दबाव है कि ईद से पहले फिल्म बनकर तैयार हो जाए और प्रमोशन के लिए भी वक्त मिल जाए। इस सबको ध्यान में रखते हुए फिल्म की शूटिंग का लगातार होना जरूरी है। दूसरी तरफ सलमान किस समय सेट पर आएंगे और किस टाइम जाएंगे कुछ पता नहीं रहता है। हाल में तो उन्होंने हद दी कर दी।
विज्ञापन

सलमान खान की हरकतों से 'सुल्तान' की टीम परेशान!

5 of 9
- फोटो : getty
सलमान हाल ही में बिना किसी से सलाह-मशवरा किए फिल्म का शूट रद्द करके घूमने चले गए। कई दिन तक शूटिंग नहीं हो सकी। पूरे मामले से सबसे ज्यादा परेशान फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर हैं। उनको समझ ही नहीं आ रहा है कि निर्देशक वो हैं कि सलमान।
विज्ञापन

सलमान खान की हरकतों से 'सुल्तान' की टीम परेशान!

6 of 9
- फोटो : getty
जफर अगर किसी सीन को दोबारा शूट करना चाहते हैं लेकिन सलमान को वो ठीक लगता है तो सलमान साफ मना कर देते हैं। ऐसे में कई सीन को लेकर जफर मन मार के रह जाते हैं। दरअसल सलमान से काफी जूनियर होने के कारण अली अब्बास जफर चुप रह जाते हैं।
विज्ञापन

सलमान खान की हरकतों से 'सुल्तान' की टीम परेशान!

7 of 9
- फोटो : twitter
खबर है कि फिल्म की हीरोइन के लिए बहुत देर होने की वजह भी सलमान ही हैं। वो लगातार हीरोइनों के नाम रिजेक्ट करते रहे और आखिर में बड़ी मुश्किल से अनुष्का के नाम के लिए राजी हुए।

सलमान खान की हरकतों से 'सुल्तान' की टीम परेशान!

8 of 9
- फोटो : twitter
कहा जा रहा है कि एक तरफ तो सलमान की लेट-लतीफी और दूसरी तरफ निर्देशक के मन की बात ना हो पाना फिल्म के लिए भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

सलमान खान की हरकतों से 'सुल्तान' की टीम परेशान!

9 of 9
- फोटो : getty
अली अब्बास जफर और सुल्तान की टीम को यही सलाह दी जा सकती है कि सलमान जैसे भी करें फिल्म की शूटिंग करनें में ही फायदा है। सलमान आखिर अपने ही मिजाज के लिए जाने जाते हैं। वो किसी की सुनेंगे उनसे ये उम्मीद करना तो बेमानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें