फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्टलेस तस्वीर के साथ कोरोनावायरस पर सलमान का इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, लिखा- 'हमारी सभ्यता में..'

Thu, 05 Mar 2020 12:28 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दबंग अभिनेता यानी सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सलमान खान अपने फैंस के साथ न सिर्फ फिल्मों और और फिटनेस से जुड़ी बातें साझा करते हैं बल्कि साथ ही साथ अन्य जरूरी बातों पर भी अपनी बात रखते हैं। ऐसे में सलमान खान ने कोरोनावायरस से जुड़ा एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है।
विज्ञापन

2 of 6
Salman Khan - फोटो : Social Media
दरअसल हाल ही में सलमान खान ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया। इंस्टाग्राम तस्वीर में सलमान खान शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सलमान खान कुछ सोचते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं तस्वीर में सलमान खान ने हाथ जोड़कर रखे हैं, यानी सलमान खान नमस्कार करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
salman khan - फोटो : social media
इस तस्वीर के साथ ही सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, ' नमस्कार, हमारी सभ्यता में नमस्कार और सलाम है। जब कोरोनावायरस खत्म हो जाए तब हाथ मिलाओ और गले लगो।' सलमान खान के इस पोस्ट को फैंस पसंद कर रहे हैं। वहीं धीरे धीरे ये पोस्ट वायरल होना भी शुरू हो गया है।

4 of 6
Dabangg 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बात इस पोस्ट के अलावा सलमान खान के फिल्मी करियर की करें तो सलमान खान आखिरी बार फिल्म दबंग 3 में नजर आए थे। इस फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थी। फिल्म से सलमान खान ने महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर का बॉलीवुड डेब्यू करवाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
विज्ञापन

5 of 6
salman khan,katrina kaif, bharat - फोटो : अमर उजाला
वहीं याद दिला दें कि दबंग 3 से पहले सलमान भारत में नजर आए थे। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ की जोड़ी बनी थी। वहीं फिल्म में दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, सतीश कौशिक और नोरा फतेही भी नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सलमान खान भारत, बिग बॉस 13, और दबंग 3 के बाद सलमान खान जल्दी ही फिल्म राधे में नजर आएंगे। सलमान ने इस फिल्म का शूट शुरू कर दिया है। फिल्म में सलमान खान के साथ रणदीप हुड्डा, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। इस फिल्म को वांटेड का सीक्वव बताया जा रहा है।

नीना गुप्ता ने बेटी मसाबा के तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'लिव-इन में रहना इससे तो बेहतर है'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें