झूठा शपथपत्र अदालत में पेश करने के मामले में अभिनेता सलमान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वर्ष 1998 के हिरण शिकार मामले से जुड़े आर्म्स एक्ट केस में सलमान की ओर से हथियार लाइसेंस गुम होने का शपथ पत्र पेश किया गया था। अभियोजन पक्ष ने वर्ष 2006 में अदालत को गुमराह करने के लिए झूठा शपथ पत्र पेश के आरोप लगाते हुए दंड प्रक्रिया संहिता 340 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू करने की अर्जी लगाई थी।
विज्ञापन
2 of 5
salman khan
- फोटो : social media
सीजेएम, जोधपुर (ग्रामीण) की कोर्ट में मंगलवार को इस मामले की सुनवाई पूरी हो गई और अब फैसला 17 जून को आएगा। यदि सलमान के खिलाफ फैसला आता है, तो उन पर एक और मामला दर्ज हो जाएगा। साल 1998 में जोधपुर में ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान के खिलाफ काला हिरण शिकार के तीन मामले दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
3 of 5
salman khan
- फोटो : social media
इस दौरान आर्म्स एक्ट में मामला भी इस आधार पर दर्ज किया गया था कि जिन हथियारों का इस्तेमाल किया गया, उनका लाइसेंस अवधि समाप्त हो चुकी थी। मामले में सलमान को अपने हथियारों के लाइसेंस को कोर्ट में जमा करवाना था, लेकिन उन्होंने लाइसेंस खो जाने को लेकर शपथ पत्र पेश किया था। जबकि अभियोजन पक्ष ने कहा कि लाइसेंस खोया नहीं था, बल्कि नवीनीकरण के लिए जमा करवाया गया है।
4 of 5
salman khan, katrina kaif
- फोटो : social media
गौरतलब है कि आर्म्स एक्ट में सलमान को पिछले साल बरी कर दिया गया। वहीं, हिरण शिकार के तीन मामलों में से दो में सलमान को दोषी पाए जाने पर सजा सुना रखी है, जिनकी सुनवाई हाईकोर्ट में लंबित हैं। हिरण शिकार के एक मामले में हाईकोर्ट ने उन्हें बरी किया, लेकिन इस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
आपको बता दें सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत को वजह से काफी चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार मुख्या भूमिका में हैं।