फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम के रिसेप्शन में आखिरी पलों में पहुंचे सलमान, कैटरीना कैफ को ऐसे लगा लिया गले

Wed, 09 May 2018 11:18 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
salman khan
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की शादी मंगलवार को आनंद आहूजा से मुंबई में सिख रीति-रिवाजों के साथ हुई। वेडिंग सेरेमनी सोनम की आंटी कविता सिंह के बैंड स्टैंड स्थित बंगले में हुई। सोनम और आनंद की शादी का रिसेप्शन मुंबई के 'द लीला' होटल में हुआ। रिसेप्शन पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान से लेकर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान तक पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 4
katrina
सोनम और आनंद की शादी के रिसेप्शन की इस पार्टी में सलमान खान ब्लैक सूट में पहुंचे। सलमान जैसे ही गेट पर पहुंचे वहां कैटरीना दिखीं। इसके बाद सलमान ने उन्हें गले लगा लिया। कटरीना इस पार्टी में लाल रंग के गाउन में पहुंचीं। सलमान ने जैसे ही उनको पार्टी में देखा झट से गले लगा लिया। कटरीना इस पार्टी में अपनी बहन इसाबेल के साथ पहुंची थीं।

 
विज्ञापन

3 of 4
katrina kaif
बेशक सलमान और कटरीना के ब्रेकअप को काफी अरसा गुजर चुका हो पर दोनों के दिल में आज भी एक दूसरे के लिए प्यार और सम्मान साफ देखा जा सकता है। सलमान और कटरीना के बीच क्या है और कैसा है ये कोई नहीं जानता। लेकिन हां, जो भी है, काफी स्पेशल है।
 
विज्ञापन

4 of 4
katrina salman
दोनों की रील लाइफ से ज्यादा रियल लाइफ की केमेस्ट्री भी दमदार है। सलमान के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कैटरीना कैफ ने बताया था कि मेरा और सलमान का रिश्ता बहुत खास है। इसे कोई नाम नहीं दिया जा सकता है। हालांकि सलमान का नाम यूलिया वंतूर के साथ जोड़ा जाता है। दोनों साल 2017 में आई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में साथ नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें