फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की हीरोइन पूजा डडवाल को मिलने लगा फिल्मों में काम, टिफिन सर्विस से कमा रही थीं पैसे

Wed, 15 Jan 2020 01:24 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूजा डडवाल और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के साथ फिल्म 'वीरगति' में काम कर चुकीं पूजा डडवाल पिछले दिनों अपनी बीमारी के चलते चर्चा में आ गई थीं । उन्हें टीबी हो गया था और वो अस्पताल में भर्ती थीं । उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वो अपना इलाज करवा सकें । इस दौरान सलमान खान ने पैसे और फल भेजकर पूजा की मदद की थी । पूजा पिछले कई महीनों से गुमनामी की जिंदगी जी रही थीं । 
विज्ञापन

2 of 5
Pooja Dadwal
ठीक होने के बाद पूजा को काम की तलाश थी । उन्हाेंने कई ऑडिशन भी दिए। अब उन्हें सलमान की फिल्म में काम मिल गया है । पूजा ने एक इंटरव्यू में बताया, 'मैंने एक फिल्म साइन कर ली है, लेकिन मैं इस समय फिल्म से जुड़ी किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दे सकती हूं क्योंकि मैंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। जल्द ही मैं फिल्म की शूटिंग शुरू कर दूंगी। सब ठीक-ठाक रहा तो फिल्म की शूटिंग इसी महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी।'
विज्ञापन

3 of 5
pooja dadwal - फोटो : social media
इसके बाद उन्होंने कहा, 'मैं कई प्रोड्यूसर्स से मिली हूं और सभी ने मुझे काम देने का वादा किया है । मैंने फिल्मों के अलावा टीवी पर भी काम किया है। मुझे इस समय काम की बहुत जरूरत है । मैं लोगों से यही कहूंगी अगर आपके पास मेरे लायक कोई भी रोल हो तो आप मुझे काम दें।'

4 of 5
pooja dadwal - फोटो : social media
'अभी मेरे पास जो फिल्म है वो एक शॉर्ट फिल्म है । उसमें मेरा रोल सिर्फ एक हफ्ते का है । अब मैं पूरी तरह फिट हूं, किसी भी तरह का किरदार, जो मेरी उम्र और पर्सनैलिटी में फिट बैठेगा, मैं अच्छी तरह कर लूंगी। मैं सलमान खान से भी मिलने की कोशिश कर रही हूं। इस शॉर्ट फिल्म के अलावा दिल्ली के एक प्रोड्यूसर विजय शेखरजी के साथ म्यूजिक विडियो के शूटिंग की बात चल रही है । मुझे जो भी काम मिल रहा है, मैं शुरू कर रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pooja Dadwal
बता दें कि पूजा ने फिल्म 'वीरगति', 'हिन्दुस्तान', 'सिन्दूर की सौगंध' और 'घराना' जैसे कई सीरियल्स में भी काम किया था।' पूजा ने बीमारी से ठीक होने के बाद अपने एक दोस्त की मदद से टिफिन का काम शुरू किया था । अब पूजा को फिल्मों में काम मिलने की शुरुआत हो चुकी है ।
 

Bigg Boss 13: चार महीने में 'बिग बॉस' ने दिए ये चार धोखे, दर्शक भी नहीं पकड़ पाए

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें