फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट डायरेक्टर के खाते में सलमान खान ने भेजे इतने लाख रुपये, बोला- मैं तो आपकी टीम का कभी सदस्य भी नहीं रहा

Tue, 28 Apr 2020 03:20 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस की वजह से देश में बने मुश्किलों हालतों के बीच कई लोग दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारे लगातार आर्थिक सहायता देकर कई लोगों की जरूरतों को पूरा कर रह रहे हैं। अभिनेता सलमान खान ने भी बीते दिनों 25 हजार लोगों की मदद करने का एलान किया था।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : Social Media
सलमान के एनजीओ Being Human ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों को मदद भेजनी शुरू कर दी है। लोगों के खाते में सलमान की तरफ से पैसे भेजे जा रहे हैं। इस बीच फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के असिस्टेंट डायरेक्टर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan - फोटो : Social Media
मनोज शर्मा  ने बैंक से आए मैसेज का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया है। उन्होंने बताया कि सलमान खान की संस्था बीइंग ह्यूमन की तरफ से उन्हें मदद भेजी गई है। स्क्रीन शॉट में दिख रहा है कि जो मदद भेजी गई है वह करीब 4.97 लाख रुपये हैं। ये पैसे 27 अप्रैल को उनके खाते में आए हैं।

4 of 5
Salman Khan and Nirvaan - फोटो : twitter
इस शेयर करते हुए मनोज ने लिखा है, 'सलमान सर, दुर्भाग्य से मुझे कभी आपके साथ काम करने का मौका नहीं मिला, न ही मैं कभी आपकी टीम का सदस्य रहा हूं, आप हजारों लोगों की आर्थिक सहायता कर रहे हो जो फिल्म इंडस्ट्री में बिना किसी पहचान के काम कर रहे हैं। मैं बता नहीं सकता कि हम आपके कितने शुक्रगुजार हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय ने फिर भेजी मदद 
पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये देने के बाद भी अक्षय कुमार लगातार मदद किये जा रहे हैं। उन्होंने इस बार मुंबई पुलिस फांउडेशन को 2 करोड़ रुपये की सहायता दी है। इससे पहले वो बीएमसी को भी 3 करोड़ रूपये की मदद दे चुके हैं।

ठीक होते ही कनिका कपूर ने की बड़ी पेशकश, कोरोना मरीजों को देना चाहती हैं अपना प्लाजमा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें