फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफी मांगने के बाद भी मीका को मिली पाकिस्तान में गाने की सजा, अब सलमान के कॉन्सर्ट में 'नो एंट्री'

Mon, 26 Aug 2019 03:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीका सिंह, सलमान खान - फोटो : social media
बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह पाकिस्तान में परफॉर्म करने के बाद से ही विवादों में हैं। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने मीका के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद मीका के माफी मांगने के बाद ऐसा लग रहा था कि मामला अब रुक जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
Mika Singh - फोटो : Social Media
हालांकि मीका के लिए अभी मामला पूरी तरह से सुलझता नजर नहीं आ रहा है क्योंकि मीका अमेरिका में सलमान खान के जिस इवेंट में परफॉर्म करने वाले थे, उससे अब उनका नाम हटाए जाने की खबर है। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट की मानें तो सलमान ने इस इवेंट में मीका सिंह के साथ परफॉर्म नहीं करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
पहले ये कॉन्सर्ट 25 अगस्त से शुरू होना था लेकिन बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। मीका सिंह, सलमान के लिए कुछ सबसे हिट गाने गा चुके हैं। पाकिस्तान में जिस गाने को गाकर मीका विवादों में आए वो भी सलमान की फिल्म का ही गाना था। 

4 of 5
mika singh - फोटो : file photo

दरअसल, मीका सिंह ने परवेज मुशर्रफ के करीबी के यहां कराची में 8 अगस्त को परफॉर्म किया था। वीडियो को पाकिस्तान की जर्नलिस्ट नायला इनायत ने शेयर किया था। इनायत ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा था, 'देखकर खुश हूं कि हाल में कराची में भारतीय सिंगर मीका सिंह ने जनरल मुशर्रफ के रिश्तेदार के यहां मेंहदी की रस्म में परफॉर्म किया। अगर यही चीज नवाज शरीफ के रिश्तेदार के यहां होती तो गद्दारी के हैशटैग चल रहे होते।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीका सिंह - फोटो : instagram
मीका सिंह का वीडियो सामने आने के बाद भारतीय फैंस की नाराजगी देखी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, मीका 14 लोगों का क्रू लेकर पाकिस्तान गये थे। मीका ने यह परफॉर्मेंस 8 अगस्त की रात को दी। बता दें कि आर्टिकल 370 हटने के बाद पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें