फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान को जमानत मिलते ही यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन, बोले- 'आखिर आजाद हुआ टाइगर'

Sat, 07 Apr 2018 04:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। जोधपुर सेशन कोर्ट से सलमान खान को बेल मिल गई है। इसके साथ ही कोर्ट ने सलमान की सजा को सस्पेंड कर दिया है। इस खबर से जहां एक ओर बॉलीवुड और फैंस में खुशी की लहर दिखाई दे रही है तो वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
आज का दिन सलमान खान के लिए काफी अहम था। अगर सलमान की जमानत अर्जी खारिज कर दी जाती तो उन्हें सोमवार तक जेल में रहना पड़ता। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में जमानत अर्जी देनी पड़ती। सलमान को बेल मिलने की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
कुछ यूजर्स ने इस खबर को पैसे की जीत बताया तो किसी ने कहा कि दुआओं ने काम किया। एक यूजर ने कहा इस फैसले ने साबित कर दिया कि पैसे वालों के लिए कोई कानून नहीं है और उसकी धज्जियां उड़ा दी है। वहीं एक ने तो यह तक कह दिया कि कानून बिका हुआ है।
 

 

4 of 5
Salman Khan
ज्यादातर यूजर्स कोर्ट के इस फैसले से खफा नजर आए तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि टाइगर को आखिर कब तक पिजड़े में बंद करके रखोगे। तो वहीं किसी ने लिखा टाइगर आजाद है।
 


 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan and Jacqueline
आपको बता दें, सलमान खान शाम 7 बजे तक जेल से रिहा हो सकते हैं। सलमान खान बीते 48 घंटे से जेल में बंद है। कोर्ट ने सलमान को 50,000 रुपए के मुचलके पर जमानत दी है इसके साथ ही दो शर्ते रखी हैं। सलमान को 7 मई को कोर्ट में आना होगा। इसके अलावा देश छोड़ने से पहले कोर्ट से इजाजत लेनी होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें