फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में जबरदस्त एंट्री को तैयार हुईं सलमान की 12वीं 'गर्लफ्रेंड', रोल भी धमाकेदार

Tue, 11 Sep 2018 07:16 PM IST
मनोरंजन डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman lulia
बिग बॉस 12 में धमाकेदार एंट्री करने वाले सलमान खान की 12वीं गर्लफ्रेंड भी बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री को तैयार हैं। बात हो रही है यूलिया वंतूर की, जोकि ' राधा तू गोरी मैं क्यूं काला'  में नजर आने वाली है । बताया जा रहा है की फिल्म की शूटिंग जल्द ही मथुरा मे शुरू होने वाली है। यूलिया इस फिल्म में एक ऐसी फिरंगन को रोल निभा रही हैं जो मथुरा आकर कृष्णभक्ति में लीन हो जाती है, कुछ कुछ मीरा की तरह। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सलमान और लूलिया
यूलिया सलमान के हर फैमिली फंक्शन में नज़र आती रही हैं और अब सलमान की बदौलत ही फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। आपको बता दें की यूलिया वंतूर रोमानिया की रहने वाली है लेकिन इसके बावजूद भी इनकी हिंदी काफी अच्छी है । इन्होंने सुल्तान फिल्म का गाना 'जग घुमिया थारे जैसा ना कोई ' अपने आवाज में गाया है इसके साथ ही हिमेश रशमिया के संग' एवरी नाईट एड डे' को अपने शब्दों में गाया हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान और लूलिया
गौरतलब है कि यूलिया से पहले शाहीन, संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय, स्नेहा उल्लाल, कटरीना कैफ, क्लाउडिया सिएस्ला, ज़रीन खान, महक चहल, डेजी शाह, हेज़ल कीच भी किसी न किसी रूप में सलमान के साथ नाम जुड़ा है।  इन हसीनाओं पर हिंदी सिनेमा के भाईजान ने दिल खोलकर प्यार लुटाया और कुछ तो बस सलमान के चाहने वालों की भाभी बनते बनते रह गईं। 

4 of 5
d - फोटो : solaris
सलमान खान की अब तक कुल 12 गर्लफ्रेंडस हो चुकी है और लेटेस्ट वाली अब बड़े परदे पर डेब्यू करने जा रही है। दरअसल, सलमान को जिस पर गुस्सा आता है उस पर पूरे कमिटमेंट के साथ आता है और जिन पर प्यार आता है तो बेशुमार आता है। हिंदी सिनेमा में इन दिनों अगर किसी का नाम हर किसी की जुबां पर है तो वह हैं रोमानिया की रहने वाली यूलिया वंतूर का। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yulia
खबर पक्की है कि सलमान खान के साथ मैं और मिसेज खन्ना बना चुके डायरेक्टर प्रेम सोनी को सलमान ने यूलिया वंतूर को लॉन्च करने का जिम्मा सौंपा है। फिल्म में रणदीप हुड्डा और जिमी शेरगिल को भी लिए जाने की बात चल रही है और, सबसे दिलचस्प बात जो इस फिल्म की होगी वह है फिल्म में यूलिया का किरदार। अब देखना ये है कि यूलिया बॉलीवुड में सफल हो पाती हैं या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें