फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने करीबी दोस्त यूलिया वंतूर को बर्थडे पर दिया ये खास तोहफा, मां ने दी थी सलाह

Wed, 24 Jul 2019 07:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
iulia vantur

रोमानियाई मॉडल और एक्ट्रेस यूलिया वंतूर हमेशा सलमान खान से नजदीकियों के कारण चर्चा में रहीं हैं। 19 साल की उम्र से लूलिया ने यूरोपा नोवा चैनल में नौकरी शुरू की और खुद को स्थापित किया। यूलिया आज अपना 39वें बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर सलमान ने अपनी दोस्त को एक खास तोहफा दिया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

2 of 4
Iulia Vântur - फोटो : social media

खबरें हैं कि सलमान खान ने अपनी इस खास दोस्त को डायमंड रिंग गिफ्ट की है। आपको जानकार हैरानी होगी की डायमंड रिंग गिफ्ट करने का आइडिया सलमान को उनकी मां सलमा खान ने ही दिया है। हालांकि न तो सलमान ने और न ही यूलिया ने अभी तक रिंग की कोई फोटो शेयर की है।

विज्ञापन

3 of 4
Iulia Vantur

वहीं बीती रात यूलिया वंतूर ने सलमान के डिजाइनर ऐशले रेबेलो समेत अपने करीबी दोस्तों संग बर्थडे पार्टी की। बता दें खान परिवार के हर फंक्शन और सेलिब्रेशन में यूलिया अक्सर नजर आती हैं और मीडिया में सलमान के साथ उनके रिलेशनशिप की कई खबरें भी सुनने को मिली है। फिलहाल सलमान खान ने कटरीना की तरह यूलिया को सोशल मीडिया पर विश नहीं किया है।

विज्ञापन

4 of 4
यूलिया वंतूर

बॉलीवुड में यूलिया ने हिमेश रेशमिया के साथ एक म्यूजिक एल्बम पर काम किया है। उनका म्यूजिक एल्बम 'आप से मौसिकी' (Aap Se Mausiiqii) साल 2016 में रिलीज किया गया था। इसके अलावा यूलिया के पास 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' फिल्म है। हालांकि अभी ये फिल्म डंबा बंद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें