सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
धमकी के बाद सलमान खान ने उठाए ये कदम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने अपनी सुरक्षा बढ़ाते हुए अपनी कार को अपग्रेड किया है। वह अब लैंड क्रूजर से ट्रेवल करेंगे, जो बुलेटप्रूफ है। खबरों के अनुसार एक्टर ने अपनी कार में आरमर के साथ-साथ बुलेट प्रूफ ग्लास लगवाए हैं। बता दें कि यह लैंड क्रूजर का नया वर्जन नहीं है, बल्कि अभिनेता ने अपनी पुरानी कार को ही नए फीचर्स के साथ अपग्रेड किया है। सलमान खान अब सफेद रंग की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर में ट्रेवल करेंगे और उनके साथ सशस्त्र सुरक्षा गार्डों का दस्ता भी रहेगा। आपको बता दें कि पहले सलमान खान लैंड रोवर से सफर करते थे।