सलमान खान
मुंबई क्राइम ब्रांच के तीन अधिकारी शनिवार को अचानक करेली पहुंचे और मोबाइल फोन के आधार पर मिली कई लोकेशन पर छापेमारी शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब पौन घंटे तक छापेमारी के बाद उन्होंने शेरा नाम के युवक को धर-दबोचा। उसे पकड़ने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी उसे लेकर सीधे मुंबई रवाना हो गए। युवक के खिलाफ मुंबई के थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।