फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जरी ने बिगाड़ दिया था सलमान की हीरोइन का चेहरा, ससुर के एक बयान की वजह से उठानी पड़ी शर्मिंदगी

Fri, 10 Apr 2020 05:03 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ayesha Takia - फोटो : Social Media
'वॉन्टेड', 'दिल मांगे मोर', 'शादी नंबर-1', 'शादी से पहले', 'कैश', 'पाठशाला' और 'दे ताली' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री आयशा टाकिया का जन्म आज ही के दिन 1986 को मुंबई में हुआ था। आयशा ने सिर्फ चार साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। फाल्गुनी पाठक के एल्बम के गाने 'मेरी चूनर उड़ उड़ जाये' से आयशा को पहचान मिली।
विज्ञापन

2 of 5
आयशा टाकिया
'मेरी चूनर उड़ उड़ जाये' के बाद आयशा टाकिया दोबारा एक और वीडियो 'शेक इट डैडी' में नजर आईं और इसके लिए हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में काफी सराहना भी मिली। धीरे-धीरे आयशा ने हिन्दी फिल्मों में एक्टिंग करना शुरू कर दिया। आयशा टाकिया की पहली फिल्म 2004 में आई 'टार्जन द वंडर कार' थी। इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। 2006 में उनकी फिल्म 'डोर' रिलीज हुई थी जिसके लिए उन्हें जी सिने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। सलमान खान के साथ फिल्म 'वॉन्टेड' आयशा की सबसे सफल फिल्म रही।
विज्ञापन

3 of 5
आयशा टाकिया - फोटो : सोशल मीडिया
आयशा टाकिया ने अपने लुक में काफी बदलाव किए। खबरों की मानें तो आयशा ने लिप्स, जॉ लाइन, आइब्रो और फोरहेड की सर्जरी करवाई। उनका नया लुक सामने आने के बाद वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुईं हालांकि आयशा ने कभी इस बात को माना नहीं लेकिन उनकी तस्वीरें सब कुछ खुद बयां कर जाती हैं।

4 of 5
Ayesha Takia
आयशा टाकिया ने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से 2014 में शादी कर ली। एक बार अबू आजमी ने रेप को लेकर विवादास्पद बयान दे दिया था। उन्होंने कहा था, 'इस्लाम में रेप करने वाले को फांसी की सजा है लेकिन यहां महिलाओं के लिए कुछ नहीं है, सिर्फ मर्दों के लिए है। अगर महिला के अंदर गिल्ट हो तब भी। अगर सब कुछ सहमति से हो तो ठीक। आजकल कई तरह के केस सामने आ रहे है जहां महिलाएं किसी आदमी के छूने से परेशान हैं तो वहीं अगर कोई उन्हें न छुए तो वह परेशान हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayesha Takia
अबू आजमी के इस बयान  के बाद आयशा के लिए काफी अजीबोगरीब सी स्थिति पैदा हो गई थी। इसके बाद आयशा ने ट्विटर पर अपना रोष प्रकट करते हुए लिखा था,'मैंने अपने फादर-इन-लॉ द्वारा लिखी बातें पढ़ीं। अगर यह सच है तो मैं बहुत शर्मिंदा हूं। यह महिलाओं का अपमान है, दुखद।'

जरूरतमंदों को रोजाना दो हजार खाने के पैकेट बांट रहे हैं अमिताभ बच्चन, बोले- बहुत मुश्किल काम है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें