फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म रिलीज के 7 महीने बाद सलमान खान के नाम जुड़ा एक और रिकॉर्ड, जानकर हिल जाएगा बॉलीवुड

Sat, 07 Jul 2018 02:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
tiger zinda hai
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का नाम साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था तो वहीं बजट से दोगुनी कमाई करके सलमान बॉलीवुड के 'टाइगर' बन गए थे। 'टाइगर जिंदा है' फिल्म को रिलीज हुए 7 महीने बीत चुके हैं और अब इस फिल्म के नाम एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
tiger zinda hai
सलमान खान के फैंस को इस फिल्म के अलावा इसका गाना 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' बहुत पसंद आया था। यह गाना सुपरहिट रहा था। यहां तक कि इस गाने के वीडियो को रिलीज के महज 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा देखा भी गया था। वहीं अब इस फिल्म के गाने के नाम एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' को यूट्यूब पर 1 मिलियन लाइक मिल चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
Tiger Zinda Hai
इतने लाइक मिलने के बाद सलमान खान की फिल्म का यह गाना भारत का पहला गाना बन गया है जिसे इतने ज्यादा लाइक मिले हों। इस गाने को विशाल-शेखर की जोड़ी ने कंपोज किया था जिसकी शूटिंग ग्रीस के अलावा कई और जगह हुई थी। इस गाने में 100 डांसर्स को लिया गया था। यह गाना इसलिए भी पॉपुलर हुआ था क्योंकि इस गाने के साथ बड़े परदे पर कटरीना और सलमान 5 साल बाद बड़ी स्क्रीन पर साथ नजर आए थे। गाने में दोनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स को लोगों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान, टाइगर जिंदा है - फोटो : Twitter
आपको बता देें, 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' गाने के अरेबिक वर्जन को रबिह और ब्रिगिटी ने गाया था। इस गाने को हिंदी में मोहम्मद जद मलक ने ट्रांसलेट किया था जिसने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। अभी की बात करें तो सलमान खान इन दिनों 'दबंग टूर' पर है और जल्द ही 'भारत' फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें