भीतर तूफान अभी जिंदा है,
जज्बों में जान अभी जिंदा है
जी हां, फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का टाइटल ट्रैक आ गया है। गाने के शुरुआत में सलमान खान कहते हैं 'जा रहा है टाइगर ऑन मिशन दोबारा'। गाना भरपूर जोश और जज्बे से भरपूर है, तो स्वागत करिए इस टाइगर का।
पढ़ें: नवाजुद्दीन की फिल्म ‘मॉनसून शूटआउट’ का पहला गाना रिलीज, देखें वीडियो
विज्ञापन
'जिंदा है' गाने का संगीत विशाल और शेखर ने दिया है, जबकि इसे सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार आवाज में गाया है। गाने के दौरान रैप को सिंगर रफ्तार ने गाया है। वहीं इरशाद कामिल के बोलो पर इसे फाइटिंग सीक्वेंसेंस पर फिल्माया गया है।
Tiger ko theatres mein dekhne zaroor aana. 22nd December. #TigerZindaHai https://t.co/9eNHOkkEeu
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) December 18, 2017
विज्ञापन
3 of 5
tiger zinda hai
फिल्म का पहला गाना 'स्वैग से स्वागत' रिलीज किया गया था। जिसे विशाल ददलानी और नेहा भसीन ने गाया है। गाने का म्यूजिक विशाल-शेखर की सुपरहिट जोड़ी ने तैयार किया है। इरशाद कामिल के लिखे इस गाने को ग्रीस की खूबसूरत वादियों में धांसू स्टेप्स के साथ कोरियोग्राफ किया गया है।
4 of 5
टाइगर जिंदा है
- फोटो : SELF
पांच साल बाद सलमान और कैटरीना की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखेगी, जिसका उनके फैंस को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।
फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक, 'टाइगर जिंदा है' 2014 में आईएसआईएस द्वारा भारतीय नर्सों के अपहरण पर आधारित है। यह फिल्म एक साल 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है।