सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 4 दिन में 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी के साथ फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी बना लिए है। ये सलमान की 12वीं फिल्म है जिसने 100 करोड़ की कमाई पार की है।
विज्ञापन
2 of 8
सलमान खान
इन 4 दिनों में फिल्म ने 9 रिकॉर्ड कायम कर लिए हैं। फिल्म 'बाहुबली 2' के बाद यही एक फिल्म है जिसने चंद दिनों में ही इतने रिकॉर्ड बना डाले। जबकि इससे पहले आई सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। जानिए कौन-कौन से रिकॉर्ड बना गया टाइगर।
पढ़ें- 150 करोड़ फीस लेकर सलमान ने कहा था 'टाइगर जिंदा है', विलेन की फीस सुनकर दिमाग हिल जाएगा
विज्ञापन
3 of 8
सलमान खान
1. तीन दिन में सबसे ज्यादा कमाई
'टाइगर जिंदा है' ने ओपनिंग के पहले तीन दिन में ही 114 करोड़ की कमाई कर ली। इसी के साथ ये पहली हिंदी फिल्म बन गई जिसने 3 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इससे पहले 'सुल्तान' ने 3 दिन 105 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
पढ़ें- अरबपति बिजनेसमैन से शादी करने जा रही कपूर खानदान की ये बेटी, अनुष्का की तरह रॉयल होगी वेडिंग
4 of 8
सलमान खान
2. पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म
'टाइगर जिंदा है' ने पहले दिन में ही 45 करोड़ करोड़ की कमाई कर ली थी। बता दें कि इससे पहले साउथ की फिल्म 'बाहुबली 2' ने पहले दिन में 46 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसी के साथ 'बाहुबली 2' भारतीय सिनेमा की पहले दिन में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी थी।
विज्ञापन
5 of 8
सलमान खान
3. दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म
'टाइगर जिंदा है' ने रिलीज के दूसरे दिन 35 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली। हालांकि 'बाहुबली 2' और 'सुल्तान' को टाइगर नहीं पिछाड़ पाया। इन दोनों फिल्म ने दूसरे दिन 'टाइगर' से ज्यादा कमाई की थी। इसलिए ये फिल्म दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
6 of 8
सलमान खान
4. फ्रेंचाइजी फिल्मों की हाईएस्ट ओपनर
सलमान की ये फिल्म 'एक था टाइगर' की फ्रेंचाइजी है। अभी तक किसी फ्रेंचाइजी फिल्म ने इतनी जबरदस्त ओपनिंग नहीं की है। लेकिन 'टाइगर जिंदा है' ने पहले ही दिन 34 करोड़ रुपए कमाकर रिकॉर्ड कायम कर दिया।
विज्ञापन
7 of 8
सलमान खान
5. कटरीना कैफ की हाईएस्ट बॉक्स ऑफिस ओपनर
'टाइगर जिंदा है' से पहले कटरीना कैफ की हाईएस्ट ओपनर फिल्म'धूम 3' थी। लेकिन 'टाइगर' ने धूम 3 को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा अगर 'बाहुबली 2' को अलग कर दिया जाए तो 'टाइगर जिंदा है' साल 2017 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।
कुछ और रिकॉर्ड्स की बात करें तो 'टाइगर जिंदा है' ने नॉन हॉलीडे हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। साथ ही हिंदी फिल्मों में साल 2017 की हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड फिल्म बन गई है। इसके अलावा सबसे ज्यादा तेजी से 100 करोड़ रुपए कमाने का रिकॉर्ड भी 'टाइगर' ने अपने नाम कर लिया है।