फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में 'टाइगर जिंदा है' ने तोड़ डाले 15 रिकॉर्ड, 'बाहुबली' भी इसके आगे पड़ी फीकी

Sun, 31 Dec 2017 04:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
tiger zinda hai
सलमान खान के लिए ये साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाला साबित हुआ। फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई इसका जीता जागता सबूत है। धुंआधार कमाई करने के अलावा इस फिल्म ने अपने नाम 14 रिकॉर्ड दर्ज किए। 

पढ़ें- 'टाइगर जिंदा है' ने कमाए 200 करोड़ तो धर्मेंद्र को सल्लू ने दिया Surprise, जानें क्या है कनेक्‍शन
 
विज्ञापन

2 of 12
tiger zinda hai
1. पहले तीन दिन में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई 

'टाइगर जिंदा है' ने ओपनिंग के पहले तीन दिन में ही 114 करोड़ की कमाई कर ली। इसी के साथ ही पहली हिंदी फिल्म बन गई जिसने 3 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इससे पहले 'सुल्तान' ने 3 दिन 105 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

पढे़ं- कैटरीना, करीना के बाद ये हैं New Lakme Girl, सलमान खान ने दी बधाई
विज्ञापन

3 of 12
tiger zinda hai
2. पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

'टाइगर जिंदा है' ने पहले दिन में ही 45 करोड़ करोड़ की कमाई कर ली थी। बता दें कि इससे पहले साउथ की फिल्म 'बाहुबली 2' ने पहले दिन में 46 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसी के साथ 'बाहुबली 2' भारतीय सिनेमा की पहले दिन में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी थी।

पढे़ं- अमिताभ के बाद इस उम्र में रेखा का दीवाना हुआ ये अरबपति, वीडियो शेयर कर जाहिर की दिली की बात

4 of 12
tiger zinda hai
3. दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म

'टाइगर जिंदा है' ने रिलीज के दूसरे दिन 35 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली। हालांकि 'बाहुबली 2' और 'सुल्तान' को टाइगर नहीं ‌पिछाड़ पाया। इन दोनों फिल्म ने दूसरे दिन 'टाइगर' से ज्यादा कमाई की थी। इसलिए ये फिल्म दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है।

पढे़ं- पद्मावती विवाद को भूल दीपिका और रणवीर श्रीलंका में साथ मनाएंगे NEW YEAR का जश्न
विज्ञापन

5 of 12
tiger zinda hai
4. फ्रेंचाइजी फिल्मों की हाईएस्ट ओपनर

सलमान की ये फिल्‍म 'एक था टाइगर' की फ्रेंचाइजी है। अभी तक किसी फ्रेंचाइजी फिल्म ने इतनी जबरदस्‍त ओपनिंग नहीं की है। लेकिन 'टाइगर जिंदा है' ने पहले ही दिन 34 करोड़ रुपए कमाकर रिकॉर्ड कायम कर दिया।

पढे़ं- अजय देवगन की मराठी फिल्म 'आपला मानूस' का पहला पोस्टर रिलीज, सीरियल लुक में नजर आए नाना पाटेकर
विज्ञापन

6 of 12
Salman Khan
5. कटरीना कैफ की हाईएस्ट बॉक्स ऑफिस ओपनर

'टाइगर जिंदा है' से पहले कटरीना कैफ की हाईएस्ट ओपनर फिल्म'धूम 3' थी। लेकिन 'टाइगर' ने धूम 3 को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा अगर 'बाहुबली 2' को अलग कर दिया जाए तो 'टाइगर जिंदा है' साल 2017 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। 

पढे़ं- पटौदी खानदान की बहू ने झीने कपड़ों में करवाया फोटोशूट, फैंस क्या बोले आप भी जान लें
विज्ञापन

7 of 12
Salman Khan
6. बन गई नॉन हॉलीडे हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म 

कुछ और रिकॉर्ड्स की बात करें तो 'टाइगर जिंदा है' ने नॉन हॉलीडे हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 

पढे़ं- Bigg Boss 11: सलमान खान के डुप्लीकेट हैं ये कंटेस्टेंट,चालों में ही नहीं स्टाइल में भी है माहिर

8 of 12
tiger zinda hain
7. 2017 की हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड फिल्म

साथ ही ‌हिंदी फिल्मों में साल 2017 की हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड फिल्म बन गई है। इसके अलावा सबसे ज्यादा तेजी से 100 करोड़ रुपए कमाने का‌ रिकॉर्ड भी 'टाइगर' ने अपने नाम कर लिया है।

पढ़ें- हॉलीवुड जाकर और रईस हो गईं प्रियंका चोपड़ा, इस ड्रेस की कीमत सुन दिमाग हिल जाएगा
 

9 of 12
Tiger Zinda Hai
8. सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं

इस फिल्म ने रिलीज के ठीक तीन दिन बाद यानी की सोमवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इस फिल्म ने 36.54 करोड़ की कमाई की जिसने 'क्रिश 3' फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 'क्रिश 3' का सोमवार का कलेक्शन 35.91 करोड़ था। 

पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने किया महान काम, खुद पर हो रहा गर्व

10 of 12
Tiger Zinda Hai
9. साल 2017 के सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं 

'टाइगर जिंदा है' फिल्म ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज किया है। ये फिल्म साल 2017 के सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई हैं।

 

11 of 12
टाइगर जिंदा है - फोटो : SELF
10. वीकेंड पर साल 2017 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं

सलमान खान की इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। वीकेंड पर 'बाहुबली' फिल्म ने 247 करोड़ की कमाई कर पहला स्थान हासिल किया।  सुल्तान 229.16 करोड़ की कमाई करके दूसरे स्थान पर काबिज हुई। वहीं 'टाइगर जिंदा है' फिल्म पहले वीकेंड पर 2016.04 करोड़ की कमाई कर साल की तीसरी वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन

12 of 12
Tiger Zinda Hai
इसके अलावा इस फिल्म के नाम और रिकॉर्ड भी दर्ज किए है। सलमान की 'टाइगर जिंदा है' ने 35.30 करोड़ की कमाई की। इस तरह से ये रिलीज के दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई हैं। तीसरे दिन इस फिल्म की कमाई 114.93 करोड़ थी। इसके साथ ही हाईएस्ट बॉलीवुड ग्रॉसर और फ्रेंचाइजी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। बाहुबली के बाद सबसे ज्यादा पसंदीदा फिल्म बन गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें