फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन बाद भी बॉक्स आफिस पर टाइगर दहाड़ा, कलेक्शन में इन फिल्मों को पछाड़ा

Sat, 06 Jan 2018 07:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tiger Zinda Hai
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' दो हफ्ते के बाद भी जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन बीत चुके हैं और फिल्म ने अब कर 291.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जल्द ही यह 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
विज्ञापन

2 of 5
Tiger Zinda Hai
सलमान-कैटरीना की यह फिल्म सिर्फ देश में नहीं बल्कि विदेश में भी रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म फिजी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर के जरिए इस कमाई के आंकड़े जारी किए हैं। उन्होंने बताया है कि ये फिल्म 14 दिनों में कुल 291.55 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
tiger zinda hai
दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 11.56 करोड़, शनिवार को 14.92 करोड़, रविवार को 22.23 करोड़, सोमवार को 18.04, मंगलवार को 7.83 करोड़, बुधवार को 5.84 करोड़ रुपए कमाए। वहीं गुरुवार को फिल्म की कमाई का आंकड़ा 5.09 करोड़ रुपए रहा। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 291.55 करोड़ रुपए हो चुका है।
 

4 of 5
tiger zinda hai
बता दें कि, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2012 में आई 'एक था टाइगर' की सीक्वल है। 'एक था टाइगर' का कुल बजट 75 करोड़ रुपए था। वहीं सलमान खान की फीस को छोड़कर 'टाइगर जिंदा है' का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपए है। रिलीज के चौथे ही दिन फिल्म अपनी लागत निकालने में कामयाब रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tiger zinda hai
सलमान खान ने कमाई के मामले में आमिर खान की फिल्म को जोर का झटका दे दिया है। आमिर खान की फिल्म ‘धूम-3’ ने बॉक्स ऑफिस पर 284 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह सलमान खान की फिल्म अब ‘धूम-3’ से आगे निकल गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें