फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की ये हीरोइन एक हिट देकर बॉलीवुड से हुई गायब, अब इंटरनेशनल लेवल पर इस काम से कमा रहीं पैसे

Wed, 29 Jan 2020 02:58 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
chandni - फोटो : social media
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे चेहरे आए जिन्होंने कुछ हिट फिल्में दीं और फिर बॉलीवुड से पूरी तरह गायब हो गए । ऐसी ही एक हीरोइन थीं 'चांदनी' । चांदनी ने फिल्म 'सनम बेवफा' में सलमान खान के साथ काम किया था । चांदनी की ये पहली फिल्म थी और जबरदस्त हिट रही थी । 
विज्ञापन

2 of 7
chandni - फोटो : social media
इस एक हिट फिल्म का स्वाद चखने के बाद उन्होंने अपना फिल्मी करियर खुद ही खत्म कर दिया । 'सनम बेवफा' के बाद उनकी जो भी फिल्में आईं वो चांदनी को बॉलीवुड में स्थापित नहीं कर पाईं। इसकी वजह से चांदनी ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। लेकिन वो कभी फिल्मों के लिए अपने मोह को त्याग नहीं पाईं। 
विज्ञापन

3 of 7
chandni - फोटो : social media
चांदनी को बॉलीवुड से कितना लगाव है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने अपने असल नाम नवोदिता शर्मा को छोड़ 'रील' नाम 'चांदनी' को अपनाया । साथ ही अपनी दोनों बेटियों के नाम भी बॉलीवुड हीरोइनों, करीना और करिश्मा कपूर के नाम पर रखे हैं।

4 of 7
chandni - फोटो : social media
आज चांदनी बॉलीवुड से गुमनाम हैं लेकिन विदेश में खूब चर्चा बटोर रही हैं। फिल्मों और चकाचौंध से कोसों दूर चांदनी अब एक डांस टीचर बन गई हैं। बॉलीवुड छोड़ने के बाद शायद ही किसी ने भी चांदनी की सुध लेने की कोशिश की हो । आज चांदनी विदेश में पैसा और नाम दोनों कमा रही हैं । 
विज्ञापन

5 of 7
chandni - फोटो : social media
आज चांदनी बॉलीवुड से गुमनाम हैं लेकिन विदेश में खूब चर्चा बटोर रही हैं। फिल्मों और चकाचौंध से कोसों दूर चांदनी अब एक डांस टीचर बन गई हैं। बॉलीवुड छोड़ने के बाद शायद ही किसी ने भी चांदनी की सुध लेने की कोशिश की हो । आज चांदनी विदेश में पैसा और नाम दोनों कमा रही हैं । 
 
 
विज्ञापन

6 of 7
bollywood flashback chandni
चांदनी इंटरनेशनल लेवल पर इंडिया का नाम रोशन कर रही हैं। चांदनी ऑरलेंडो में एक डांस इंस्टीट्यूट चलाती हैं। डांस सिखाने के अलावा चांदनी इंटरनेशनल लेवल पर कई डांस शोज भी कर चुकी हैं। कम ही लोग जानते हैं कि चांदनी पांच साल की उम्र से ही मॉडर्न और क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग कर रही थीं, लेकिन उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने की सोची । 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bollywood flashback chandni
बॉलीवुड छोड़ने के बाद चांदनी ने नए आयाम गढ़ने के सपने संजोये और खुद को गुमनामी में जाने से बचाने के लिए अपने डांस के सपने को साकार किया। चांदनी बेशक आज बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर चांदनी एक जाना-माना नाम हैं। खुद सलमान को भी अपनी इस हीरोइन की कामयाबी पर फक्र महसूस होगा।

फैन से मोबाइल छीनना पड़ा सलमान को भारी, गोवा में बैन हो सकते हैं 'दबंग खान', जानें पूरा मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें