फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की 'रेस 3' की पहली झलक देखने से पहले जरूर पढ़ लें 10 बातें, ट्रेलर देखने में मजा आएगा

विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मल्टीस्टारर फिल्म 'रेस 3' की चर्चा जोरों पर है। फिल्म का आज ट्रेलर रिलीज होना है। इस बीच सलमान के फैंस और रेस सीरीज के दर्शक ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शको के बीच रेस 3 को लेकर उत्सुकता इतनी है कि फिल्म का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। 'रेस 3' के रिलीज होने से पहले आज हम आपको बताते हैं ट्रेलर से जुड़ी कुछ खास बातें जो दर्शकों के बीच फिल्म को देखने की उत्सुकता को बढ़ा देेंगी। 

Race 3 का ट्रेलर हुआ आउट, यहां देखें, सलमान खान ने एक बार फिर मचाई धूम
विज्ञापन

2 of 11
3डी फिल्म

'रेस 3' सिनेमाघरों में 2डी के साथ 3डी में भी रिलीज होगी। सलमान खान की यह पहली 3डी फिल्म होगी। इतनी ही नहीं बॉलीवुड के खानों में वह पहले खान होंगे जिसकी पहली 3डी फिल्म होगी। 
विज्ञापन

3 of 11
रेस सीरीज होना

जैसा की सभी का पता है रेस सीरीज की पहली दोनों कड़ी सुपरहिट रही हैं, इसलिए रेस सीरीज के दर्शकों को 'रेस 3' का ट्रेलर भी का बेसब्री से इंतजार है। 

4 of 11
सलमान खान की एंट्री

जैसा की सलमान खान की फिल्म और उनके ट्रेलर में सलमान की एंट्री को हमेशा प्रमुखता से दिखाया जाता है। इसलिए 'रेस 3' के ट्रेलर में सलमान खान की एंट्री भी धमाकेदार हो सकती है। 
विज्ञापन

5 of 11
सलमान खान का वन लाइनर

सलमान खान की ज्यादातर फिल्मों में उनका एक वन लाइनर या फिर एक सिग्नेचर डायलॉग होता है। जैसे- 'मुझे पर एक एहसान करने, मुझ पर कोई एहसान मत करना', 'रेस 3' में सलमान ऐसा ही कुछ वन लाइनर बोलते नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
सलमान खान का रोमांटिक गाना

 'रेस 3' में सलमान खान ने दो रोमांटिक गाने लिखे हैं। सलमान ने पहली बार किसी फिल्म के लिए गाना लिखा है। ट्रेलर में सलमान के गाने की एक झलक नजर आ सकती है। 
विज्ञापन

7 of 11
सलमान खान की दो हीरोइनें एक साथ

 'रेस 3' से ऐसा पहली बार होगा जब सलमान खान की दोनों हीरोइन डेजी शाह और जैकलिन फर्नांडिज एक साथ नजर आएंगी। पता हो की इन दोनों हीरोइन ने सलमान खान की फिल्म में पहले भी काम किया है। 

8 of 11
आतिफ असलम का गाना

रेस की दोनों सीरीज के गाने सुपरहिट रहे हैं। इससे भी ज्यादा खास बात इस सीरीज की दोनों फिल्म में आतिफ असलम ने गाने गाए हैं। इसलिए उम्मीद की जा रही है  'रेस 3' में भी आतिफ असलम का गाना हो सकता है। 

9 of 11
फिल्म की लोकेशन्स

 'रेस 3' की शूटिंग अबु धाबी, बैंकॉक और पटाया में बेहद खूबसूरत लोकेशन्स पर की गई है। इसलिए ट्रेलर में लोकेशन्स भी दर्शकों का उत्साह बढ़ा सकी है।

10 of 11
बॉबी देओल 

पता हो कि एक्टर लंबे समय से बॉबी देओल एक बड़ी फिल्म का इंतजार कर रहे थे। 'रेस 3' में वह लंबे समय बाद किसी बड़े बजट की फिल्म में नजर आएंगे। ट्रेलर में उनका किरदार भी लोगों के लिए एक्साइटमेंट भरा होगा। 
विज्ञापन

11 of 11
नई स्टार कास्ट

रेस की तीनों सीरीज में स्टार कास्ट हमेशा से नई रही है। इस फिल्म में भी पूरी स्टार कास्ट नई नजर आएंगी। इसलिए फिल्म में किसी का क्या रोल होगा ट्रेलर के जरिए पता चल पाएगा। फिल्मे में जैकलिन फर्नांडिज और अनिल कपूर को छोड़कर पूरी स्टार कास्ट नई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें