फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के जीजा की पहली फिल्म पर VHP ने डाला अड़ंगा, दूसरी 'पद्मावत' बनी तो अर्पिता को लगेगा झटका

Wed, 23 May 2018 12:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' पर राजपूतों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया था । मुद्दा इतना बढ़ा कि फिल्म डेढ़ महीने तक रिलीज ही नहीं हो पाई थी । अब सलमान खान पर भी कुछ ऐसा ही खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
आयुष शर्मा
सलमान खान फिल्म 'लवरात्रि' से अपने जीजा आयुष शर्मा को लॉन्च करने जा रहे हैं । विश्व हिंदू परिषद का आरोप है कि 'लवरात्रि' नाम हिंदू त्योहार 'नवरात्रि' से मिलता-जुलता है । जिसका अर्थ गलत निकल रहा है ।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष शर्मा
सलमान खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं । विहिप का कहना है कि फिल्म में रोमांस दिखाया जाएगा । ऐसी फिल्म को वो रिलीज नहीं होने देंगे । इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हो सकती हैं । 'पद्मावत' के बाद अब 'लवरात्रि' का मुद्दा गरमा रहा है ।

4 of 5
आयुष शर्मा
विहिप के प्रेसिडेंट आलोक कुमार का कहना है, 'देशभर के सिनेमा में इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे । हम नहीं चाहते कि इस फिल्म से हिंदुओं की भावनाएं आहत हों ।' फिल्म में गुजरात की नवरात्रि सेलिब्रेशन के समय के सीन दिखाए जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Loveratri
इस फिल्म से आयुष शर्मा और वरीना हुसैन डेब्यू करने जा रहे हैं । फिल्म को डायरेक्टर अभिराज मीनावाला डायरेक्ट कर रहे हैं । जो सलमान खान की 'सुल्तान' और शाहरुख खान की 'फैन' में असिस्टेंट डायरेक्टर थे । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें