salman khan,katrina kaif, bharat
- फोटो : अमर उजाला
सलमान खान की फिल्म भारत कमाई के मामले में सलमान खान की ही फिल्मों दबंग, दबंग 2, रेडी, ट्यूबलाइट, बॉडीगार्ड आदि फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। कमाई के मामले में भारत से आगे सलमान खान की जो फिल्में हैं, उनमें एक था टाइगर, प्रेम रतन धन पायो, किक, सुल्तान, बजरंगी भाईजान और टाइगर जिंदा है शामिल हैं।