फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान के बाद चीन में तहलका मचा रही सलमान की 'बजरंगी भाईजान', इसके आगे 'बाहुबली' पड़ी फिसड्डी

Fri, 09 Mar 2018 04:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बजरंगी भाईजान
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' भारत में करोड़ों रुपए कमाने के बाद अब चीन में तहलका मचा रही है। यह फिल्म चीन में 2 साल बाद रिलीज हुई है। एक हफ्ते में ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
बजरंगी भाईजान
चीन के दर्शकों को यह फिल्म पसंद आई है। फिल्म ने एक हफ्ते में 117.49 करोड़ की कमाई कर ली है। चीन में यह सलमान की डेब्यू फिल्म है। पहली बार सलमान ने चीनी बॉक्सऑफिस पर अपनी फिल्म रिलीज की है।
विज्ञापन

3 of 6
दंगल
इससे पहले आमिर खान की फिल्म 'पीके', 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने चीनी बॉक्सऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। आमिर की फिल्मों को मिले अच्छे रिसपॉन्स को देख सलमान खान ने भी अपनी फिल्म रिलीज करने का फैसला किया।

4 of 6
pk
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने चीन में 1309 करोड़ की कमाई की थी। वहीं 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने अब तक 790 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि अभी भी कमाई जारी है। इसके अलावा 'पीके' ने चीन में 129 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

5 of 6
धूम3
यशराज बैनर की सुपरहिट फिल्म 'धूम 3' ने भारत में जमकर कमाई की थी। जब यह चीन में रिलीज हुई तो 19.93 करोड़ का कलेक्शन किया था। सबसे पहले आमिर की फिल्म '3 इडियट्स' चीन में रिलीज हुई थी और 14.15 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाहुबली
आमिर की फिल्मों के अलावा 'बाहुबली' ने 7.54 करोड़ का कलेक्शन ही किया था। जबकि भारत में इस फिल्म ने 600 करोड़ रुपए कमा लिए थे। आमिर-सलमान के साथ शाहरुख खान की 'हैप्पी न्यू ईयर', 'फैन' और 'माई नेम इज खान' रिलीज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें