फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शाहरुख' ने सलमान के पिता को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार

Wed, 21 Nov 2018 09:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salim khan
जहां एक तरफ सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में हैं वहीं दूसरी तरफ उन्हें और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिल रही है। सलमान खान के पिता सलीम खान को एक धमकी भरा फोन आने से हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सलमान खान के पीए ने पुलिस के पास जाकर शिकायत करते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

2 of 5
सलीम खान
मामला सलमान खान के पिता से जुड़ा था तो मुंबई पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें आरोपी ने खुद को सलमान खान का बड़ा फैन बताते हुए सलमान खान के पीए से संपर्क किया और सलमान खान के नंबर की डिमांड की।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan salim khan
जब आरोपी को सलमान खान का नंबर नहीं मिला तो उसने सलमान के पीए के साथ गाली गलौच शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी ने ये भी कहां कि वो छोटा शकील के लिए काम करता है और अगर उसकी बात सलमान खान से नहीं कराई गई तो वह सलीम खान को भी जान से मार देगा।

4 of 5
salman khan salim khan
गिरफ्तारी के बाद सलमान के इस क्रेजी फैन को इलाहाबाद से आगे की जांच पड़ताल के लिए मुंबई लाया गया है। आरोपी पर आईपीसी की धारा 504 (जानबूझकर अपमान) धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bharat
बता दें सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शनिवार को सलमान के सेट से घायल होने की खबर आई थी जिसके बाद वो शूटिंग छोड़ मुबंई लौट गए थे। बता दें भारत की शूटिंग पंजाब के लुधियाना में चल रही है। इस फिल्म में सलमान 18 साल से लेकर 65 साल तक के अवतार में नजर आने वाले हैं। सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा 'भारत' में सुनील ग्रोवर, नोरा फतेही और दिशा पाटनी अहम किरदार निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें