प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' फिल्म छोड़ते ही बॉलीवुड में तहलका मच गया है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने के कुछ वक्त बाद प्रियंका के इस रवैये से जहां फिल्म के प्रोड्यूसर्स नाराज है तो वहीं नई हीरोइन की तलाश शुरू हो गई है। इस बीच सलमान खान के पिता सलीम खान का प्रियंका के फिल्म छोड़ने पर बयान सामने आया है।
विज्ञापन
2 of 5
सलीम खान
सलमान खान के पिता और फेमस पटकथा लेखक सलीम खान ने हाल ही इस मुद्दे पर बात की। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक सलीम खान ने कहा - 'ऐसा पहली बार नहीं हुआ है ऐसी चीजें इंडस्ट्री में होती रहती हैं। हमारी फिल्म जंजीर में भी बहुत कुछ अंदर-बाहर हुआ था।'
विज्ञापन
3 of 5
Priyanka Chopra
सलीम खान ने आगे कहा- 'यह सब अचानक नहीं हुआ है। मैं फिर से कहूंगा ऐसी चीजें होती रहती हैं। कभी ऐसा डेट की वजह से तो कभी फीस और किरदार की। मुझे नहीं पता प्रियंका ने भारत क्यों छोड़ी लेकिन जल्द ही नई एक्ट्रेस कास्ट कर लेंगे। कोई भी आ जाएगा उसकी जगह, बहुत सारे लोग हैं। न तो मैं और न ही सलमान प्रियंका से नाराज हैं।'
4 of 5
priyanka chopra
'भारत' फिल्म छोड़ने को लेकर प्रियंका से जुड़ी कई तरह की बातें सामने आ रही है। कुछ लोगों का कहना है कि निक से सगाई इसके पीछे की वजह है तो कुछ फिल्म में प्रियंका के किरदार को इसकी वजह बता रहे हैं। इस पूरे मामले की पोल तब खुली जब पिंकविला वेबसाइट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि प्रियंका ने यह फिल्म इसलिए छोड़ी है क्योंकि इसमें और भी कई स्टार्स को कास्ट किया गया है । सबसे पहला नाम दिशा पाटनी का आया । फिर तबु और नोरा फतेही का नाम भी फिल्म से जुड़ गया ।
अब खबर है कि प्रियंका ने दिशा पाटनी के साथ पोस्टर शेयर करने से मना कर दिया था । प्रियंका सोलो पोस्टर चाहती थीं । प्रियंका का कहना था कि जिस तरह सलमान के फिल्म में पांच लुक होंगे और पांच पोस्टर रिलीज किए जाएंगे । उसी तरह उनके भी अलग-अलग लुक के पोस्टर जारी किए जाएं । अब असल मामला क्या है यह तो यह स्टार्स ही जाने लेकिन इतना जरूर है कि प्रियंका के 'भारत' छोड़ने के बाद कटरीना का नाम अब सामने आ रहा है।