फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर खेती करते नजर आए सलमान खान, फावड़ा चलाते हुए किया भारत माता को याद

Thu, 10 Dec 2020 01:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहने की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो की वजह से चर्चा में रहते हैं। सलमान खान अपनी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए फैंस को खास संदेश देने की भी कोशिश करते हैं। एक बार फिर से दबंग खान की एक तस्वीर की काफी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : Social Media
दरअसल सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह एक बार फिर से खेती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान अक्सर अपना खास समय अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर बिताते हैं। वह यहां पर घुड़सवारी करने के अलावा खेती करते हुए भी नजर आते रहते हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने अपने फार्म हाउस पर खेती की है। 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर खेती करते हुए तस्वीर साझा की है। तस्वीर में वह हाथ में फावड़ा पकड़े नजर आ रहे हैं और खेत की जुताई कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सलमान खान ने भारत माता को याद किया है। दिग्गज अभिनेता के फैंस उनके इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं। कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। 
 

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सलमान खान की यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि सलमान खान अक्सर अपने फार्म हाउस पर खेती करते रहते हैं। इससे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर खेती करते हुए अपनी तस्वीर साझा की थी। सलमान खान ने अपनी एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उनके शरीर पर खेत की कीचड़ लगी नजर आ रही थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इस तस्वीर के साथ सलमान खान ने किसानों के सम्मान में पोस्ट भी लिखा था। उन्होंने अपनी इस तस्वीर के पोस्ट में लिखा था, 'सभी किसानों का सम्मान।' वहीं इस तस्वीर से पहले भी उन्होंने अपनी एक और तस्वीर साझा की थी, जिसमें सलमान खान खेती कर रहे थे। उस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'दाने दाने पर लिखा होता है खाने वाले का नाम... जय जवान जय किसान।'
 

पढ़ें: भाइयों की याद में सालगिरह का जश्न नहीं मनाएंगे दिलीप कुमार, जुम्मे को पूरे हो जाएंगे दो कम सौ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें