फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ केस में जावेद अख्तर के बयान और #MeToo पर माधुरी की राय सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Wed, 12 Jun 2019 12:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जावेद अख्तर - फोटो : social media
कठुआ रेप केस में दोषियों की सजा पर जावेद अख्तर बोले
कठुआ रेप केस में दोषियों की सजा पर जावेद अख्तर ने कहा है कि मौत की सजा को लेकर उनके स्पष्ट विचार नहीं हैं कि ये सही है या गलत है। मौत की सजा देना कोई हल भी नहीं है, क्योंकि कई देशों में मृत्युदंड पर रोक है लेकिन वहां अपराध की दर नहीं बढ़ी है। कुछ देश ऐसे भी हैं जहां मौत की सजा के बाद भी अपराध की दर कम नहीं हुई है।
विज्ञापन

2 of 6
amitabh bachchan - फोटो : social media
भारतीय हैकर्स ने लिया बिग बी का बदला,पाकिस्तानी साइट्स पर लिखा हिंदुस्तान जिंदाबाद
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक के बाद अब खबर है कि कुछ भारतीय हैकर्स ने बिग बी का बदला लेने के लिए अब पाकिस्तान में मौजूद सरकारी संस्थानों की वेबसाइट को हैक करके अमिताभ बच्चन की तस्वीर लगा दी है। Indian Cyber Soldiers नाम के इस हैकर ग्रुप ने खुद इस बात की खुलासा ट्विटर पर किया है। इन हैकर ग्रुप ने पाकिस्तान की वेब साइट हैक करके न केवल अमिताभ बच्चन की तस्वीर लगाई बल्कि हिंदुस्तान जिंदाबाद भी लिखा।
विज्ञापन

3 of 6
madhuri dixit - फोटो : file photo
#MeToo अभियान पर पर माधुरी का बड़ा बयान
बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने #MeToo अभियान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में माधुरी दीक्षित एक मीडिया इवेंट में पहुंची। यहां उनसे महिलाओं के यौन शोषण के बारे में कई सवाल किए गए। इस दौरान माधुरी दीक्षित ने #MeToo अभियान का जिक्र करते हुए महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण और सोसाइटी की बात की। 

4 of 6
Sweety Walia - फोटो : social media
टीवी अभिनेत्री स्वीटी वालिया समेत छह पर दहेज उत्पीड़न का केस
एक महिला ने टीवी अभिनेत्री स्वीटी वालिया समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, जालसाजी और धमकी का केस दर्ज कराया है। गोरखपुर के बेतियाहाता के आवास विकास कॉलोनी निवासी श्वेता की शादी 12 मार्च 2018 को बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी डॉ. विजय कुमार के बेटे विपुल तिवारी के साथ हुई थी। विपुल मुंबई में रहते हैं। श्वेता के मुताबिक ससुराल जाने पर पता चला कि पति ने उससे दूसरी शादी की है। पहली शादी मुंबई में रहने वाली अभिनेत्री स्वीटी वालिया के साथ की है। स्वीटी धारावाहिक व फिल्म में काम करती हैं। इसके बाद महिला ने स्वीटी वालिया समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, जालसाजी और धमकी का मामला दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन

5 of 6
Salman Khan - फोटो : twitter
फिर मुश्किलों में सलमान, कोर्ट में झूठा शपथ पत्र पेश करने पर दर्ज हो सकता है केस
झूठा शपथपत्र अदालत में पेश करने के मामले में अभिनेता सलमान पर भारी पड़ सकता है। वर्ष 1998 के हिरण शिकार मामले से जुड़े आर्म्स एक्ट केस में सलमान की ओर से हथियार लाइसेंस गुम होने का शपथ पत्र पेश किया गया था। अभियोजन पक्ष ने वर्ष 2006 में अदालत को गुमराह करने के लिए झूठा शपथ पत्र पेश के आरोप लगाते हुए दंड प्रक्रिया संहिता 340 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू करने की अर्जी लगाई थी। सीजेएम, जोधपुर (ग्रामीण) की कोर्ट में मंगलवार को इस मामले की सुनवाई पूरी हो गई और अब फैसला 17 जून को आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mika singh - फोटो : firstpost
मीका के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल
बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर मीका ने 10 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया । मीका ने अपने करीबी दोस्तों के लिए मुंबई में एक शानदार पार्टी रखी । इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार नजर आए । खास बात ये थी कि मीका ने राखी सावंत को पार्टी में इनवाइट नहीं किया। गोविंदा, अनूप जलोटा, करण वीर बोहरा, शान, भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, कृष्णा अभिषेक, सोहेल खान समेत तमाम फिल्मी हस्तियां मौजूद थीं । मीका के बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें