Salman Khan
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान के पिता सलीम खान ने कहा है- 'हमने रेशमा की गारंटी उन्हें वापस कर दी है और मुझे लगता है कि यह करना सही भी था।' सलीम खान ने कहा- 'उन्होंने गारंटी दी थी क्योंकि उस वक्त इसकी जरूरत थी। अब क्योंकि वह हमारे साथ काम नहीं करती हैं, हमने तय किया कि उन्हें इससे मुक्त कर दिया जाए। यह करना हमारे लिए पूरी तरह से सही था कि हमारे परिवार में से ही कोई गारंटी ले। हम सामाजिक लोग हैं।'