फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 8 हसीनाओं का दिल तोड़ने के बाद सलमान इनको बनाएंगे अपना हमसफर

Fri, 02 Sep 2016 01:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
मीडिया में खबर है कि सलमान ने अपनी शादी की डेट की घोषणा कर दी है। एक पार्टी के दौरान उन्होंने कहा कि वह यूलिया के साथ 18 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी बहुत ही सादगी से होगी और गिने-चुने मेहमान ही बुलाए जाएंगे। उनके कुछ खास दोस्तों ने एक अंग्रेजी अखबार को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

इन 8 हसीनाओं का दिल तोड़ने के बाद सलमान यूलिया को बनाएंगे अपना हमसफर

2 of 10
सलमान की इस घोषणा से लग रहा है फाइनली अब वो सेटल होने के मूड में हैं। सलमान खान 51 साल के हो चुके हैं। उनका फिल्मी करिअर भी 27 साल का है। इन 27 सालों में सलमान का दिल कई हसीनाओं पर आया। यूलिया से पहले सलमान को करीब 8 लड़कियों से प्यार हुआ लेकिन किसी से बात नहीं बनी। आइए जानते हैं किन-किन हसीनाओं का दिल तोड़ने के बाद सलमान ने यूलिया को अपनी लाइफ पार्टनर बनाने का फैसला किया। 
विज्ञापन

इन 8 हसीनाओं का दिल तोड़ने के बाद सलमान यूलिया को बनाएंगे अपना हमसफर

3 of 10
सलमान की पहली गर्लफ्रेंड मशहूर एक्‍ट्रेस संगीता बिजलानी थीं। 1980 में संगीता मिस इंडिया बनी थीं। तभी से सल्लू मियां उनको दिल दे बैठे थे। दोनों ने कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर अलग हो गए। 

इन 8 हसीनाओं का दिल तोड़ने के बाद सलमान यूलिया को बनाएंगे अपना हमसफर

4 of 10
दबंग खान की दूसरी गर्लफ्रेंड का नाम सोमी अली था। दोनों की मुलाकात 1993 में हुई थी। तब सोमी 19 साल की थीं। सलमान और सोमी एक-दूसरे को डेट करने लगे। कहा जाता है कि सलमान के शराब पीने और बहुत ज्यादा गुस्सा करने के कारण सोमी ने उनसे अलग होने का फैसला लिया।
विज्ञापन

इन 8 हसीनाओं का दिल तोड़ने के बाद सलमान यूलिया को बनाएंगे अपना हमसफर

5 of 10
सोमी के बाद सलमान की जिंदगी में आईं मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन। दोनों ने फिल्म हम दिल दे चुके सनम के दौरान ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। सल्लू मियां ऐश्वर्या राय की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे। सुनने में आया था कि सलमान ऐश्वर्या के साथ मार-पीट के साथ गाली-गलौज तक करते थे। इसके चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
विज्ञापन

इन 8 हसीनाओं का दिल तोड़ने के बाद सलमान यूलिया को बनाएंगे अपना हमसफर

6 of 10
ऐश्वर्या के बाद सलमान ने एक ऐसी लड़की से मोहब्बत की जिसकी शक्ल ऐश्वर्या राय बच्चन से मिलती थी। इस खूबसूरत अदाकारा का नाम था स्नेहा उलाल। स्नेहा ने 2005 में सलमान के साथ फिल्म लकी में काम किया। ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सका और दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन

इन 8 हसीनाओं का दिल तोड़ने के बाद सलमान यूलिया को बनाएंगे अपना हमसफर

7 of 10
स्नेहा के जाने के बाद सलमान तनहाई के दिन काट रहे थे। तभी उनकी जिंदगी में कैटरीना कैफ आईं। दोनों अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस थे। खबरें तो यहां तक आई थीं कि दोनों शादी कर लेंगे। लेकिन सलमान की किस्मत ने फिर से उनका साथ नहीं दिया और साल 2010 में कैटरीना सलमान को छोड़कर रणबीर कपूर को डेट करने लगीं।

इन 8 हसीनाओं का दिल तोड़ने के बाद सलमान यूलिया को बनाएंगे अपना हमसफर

8 of 10
कैटरीना के बाद सलमान की जिंदगी में एक विदेशी मॉडल ने एंट्री मारी। इस मॉडल का नाम था क्लाउडिया सीजला। सलमान के घर पर भी क्लाउडिया का आना-जाना था। पार्टीज और वैकेशन पर दोनों को कई बार साथ देखा गया। लेकिन क्लाउडिया से भी सल्लू की कुछ खास बात बन नहीं पाई और एक बार फिर वो अकेले रह गए।

इन 8 हसीनाओं का दिल तोड़ने के बाद सलमान यूलिया को बनाएंगे अपना हमसफर

9 of 10
इसके बाद सलमान ने एक ऐसी लड़की ढूंढ़ी जिसकी शक्ल उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ से मिलती थी। इस लड़की का नाम था जरीन खान। जरीन के साथ सलमान ने फिल्म वीर में काम किया। इस दौरान ही दोनों ने डेटिंग भी की। दोनों कई बार साथ देखे गए। लेकिन अब दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। 
विज्ञापन

इन 8 हसीनाओं का दिल तोड़ने के बाद सलमान यूलिया को बनाएंगे अपना हमसफर

10 of 10
कुछ समय बाद सलमान ने फिल्म जय हो बनाई। ‌इस फिल्म में उन्होंने डेजी शाह नाम की एक कोरियोग्राफर को लीड रोल में रखा। दोनों के बीच अफेयर की खबर भी आई। लेकिन जैसे फिल्म जय हो आई और चली गई। वैसे ही डेजी भी सलमान की जिंदगी में आईं और चली गईं। इन 8 हसीनाओं के बाद अब सलमान ने यूलिया को अपनी दुल्हन बनाने का फैसला कर लिया है। देखते हैं इस खबर में कितनी सच्चाई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें