फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख सैनिटाइजर्स के साथ सलमान खान ने की मुंबई पुलिस की मदद, हर तरफ हो रही इस नेक काम की तारीफ

Sat, 30 May 2020 06:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना के संक्रमण से (Coronavirus) कोरोना वॉरियर्स को बचाने के लिए सलमान खान आगे आए हैं। इस संकट की घड़ी में भी अपनी सेवाएं दे रही मुंबई पुलिस को सलमान की टीम ने एक लाख हैंड सैनिटाइजर बांटे हैं। सलमान के इस पहल की हर तरफ तारीफ हो रही है।
 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : Social Media
ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने लिखा है, 'धन्यवाद सलमान खान। मुंबई पुलिस को एक लाख हैंड सैनिटाइजर्स बांटने के लिए।' महाराष्ट्र के नेता राहुल एन कनाल ने भी एक ट्वीट के जरिए सलमान खान को धन्यवाद देते हुए उनके नेक काम की सराहना की है।
 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सलमान खान इस कोरोना काल में अलग अलग तरह से जरूरतमंदो की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। एक तरफ जहां सलमान हजारों लोगों के भोजन की व्यवस्था करवा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर आर्थिक रूप से भी मदद कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने कई लोगों की ईद को भी खास बनाया था।

4 of 5
सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले सलमान AISAA (ऑल इंडिया स्पेशल आर्टिस्ट असोसिएशन) से जुड़े हुए दिहाड़ी मजदूरों, दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के साथ कई और लोगों की मदद भी कर चुके हैं। उस वक्त भी सोशल मीडिया पर सलमान खान की जमकर वाहवाही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें सलमान इन दिनों पनवेल में अपने फार्महाउस पर रह रहे हैं। जहां से उन्होंने 'भाई-भाई', 'प्यार करोना' और 'तेरे बिना' रिलीज कर चुके हैं। इस ईद पर सलमान खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' को रिलीज करने वाले थे। लेकिन लॉकडाउन की वजह से फिल्म पूरी ना होने के कारण रिलीज नहीं हो पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें