फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय की तरह 'खिलाड़ी' बनना चाहते थे सलमान, इन वजह से हुए फेल

Wed, 12 Jul 2017 01:42 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान
सलमान खान फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन उनकी पिछली फिल्म 'ट्यूबलाइट' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। इस फिल्म के फ्लॉप होने का बड़ा कारण इसकी स्क्रिप्ट और सलमान का सीरियस रोल रहा। सलमान ने सोचा था कि उनका ये सीरियस रोल दर्शकों को पसंद आएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

सलमान को हंसी-मजाक और एक्‍शन फिल्में करने के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बार उन्होंने सीरियस रोल चुना। उन्हें लगा कि शाहरुख की तरह वो भी सीरियस रोल करके चमक जाएंगे। लेकिन उनके इस रोल को दर्शकों ने नहीं अपनाया। आइए जानते हैं कि किन वजहों से सलमान ने 'ट्यूबलाइट' करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान
'ट्यूबलाइट' को कबीर खान ने डायरेक्टर किया। कबीर सलमान के फेवरेट डायरेक्टर्स में से एक हैं। पिछली बार सलमान ने कबीर की 'बजरंगी भाईजान' में काम किया था। जो सुपरहिट रही थी। इसीलिए सलमान ने बिना सोचे-समझे फिल्म साइन कर दी।
विज्ञापन

3 of 6
tubelight movie
सलमान को लगा था कि कबीर की फिल्म है तो हिट तो होगी ही। लेकिन फिल्म औंधे मुंह गिरी। इसके अलावा इस फिल्म में सलमान का रोल काफी सीरियस और अलग था। सलमान ने फिल्म में मंद बुद्ध‌ि का रोल निभाया है। एक्‍शन करने वाले सलमान का ये अंदाज दर्शकों को बिलकुल नहीं भाया।

4 of 6
सलमान खान
फिल्म में सलमान ज्यादातर समय रोते-धोते नजर आए। सलमान कॉमेडी ना करें तो दर्शकों को कुछ अधूरा सा लगता है। इसलिए इस फिल्म में दर्शकों ने सलमान को पसंद नहीं किया और फिल्म फ्लॉप हो गई।
 
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान
फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान भोले-भाले पवन नजर आए थे। साथ ही इसमें उनके साथ एक बच्ची भी थी। बच्ची के साथ सलमान की जोड़ी लोगों को इतनी पसंद आई थी ये ब्लॉकबस्टर बन गई। सलमान ने इस फिल्म को भी बच्चे के जरिए भुनाने की कोशिश की। लेकिन उनका पाशा उल्टा पड़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान
इस फिल्म से चीनी बच्चा मतिन रे काफी पॉपुलर हुआ लकिन फिल्म में उनका काम खटकता रहा। मतिन ना भी होते तो भी काम चल जाता। लेकिन सलमान मुन्‍नी के बाद मतिन के जरिए हिट होना चाहते थे। लकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें